फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेक न्यूज, प्रोपगैंडा और वायरल वीडियो के बीच ऐसे हुई अभिनंदन की स्वदेश वापसी

Mon, 04 Mar 2019 01:44 PM IST
Prabudhh Jain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अभिनंदन वर्तमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सुरक्षा और जांच एजेंसियां इस समय मीडिया पर छाईं फेक न्यूज (झूठी खबरों), खासतौर से सोशल मीडिया पर आ रही पाकिस्तानी प्रोपगैंडा वीडियो से जूझ रही हैं। इन्हें पाकिस्तान ने वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की रिहाई के बाद जारी किया है। पाकिस्तान ने 27 फरवरी को विंग कमांडर वर्तमान को उस समय अपनी हिरासत में लिया था जब वह भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मारकर गलती से पाक अधिकृत कश्मीर में पहुंच गए थे।

विज्ञापन


फर्जी ट्विटर एकाउंट खुले

जैसे ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने यह घोषणा की कि उनकी सरकार भारत के लड़ाकू पायलट को रिहा करेगी, इसके कुछ घंटों बाद बहुत से फर्जी लोगों ने ट्विटर हैंडल पर वर्तमान के नाम से ट्विटर अकाउंट बना लिया। एक शख्स ने कहा कि @IAFAbhinandan ने 13 ट्वीट किए हैं और उनके 300 फॉलोवर्स हैं। जांच एजेंसियां फिलहाल इन खातों की पड़ताल कर रही हैं।

फर्जी वीडियो हुआ वायरल

पायलट की रिहाई से पहले एक दो मिनट का वीडियो जारी किया गया। जिसमें वर्तमान की तरह दिखने वाला एक शख्स पाकिस्तानी सेना के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहा था। यह वीडियो कुछ मिनट में ही वायरल हो गया था। इस वीडियो को सबसे पहले फेसबुक पेज लजावल पर शेयर किया गया था। इसे साझा करते हुए फेसबुक पोस्ट पर लिखा था, 'पायलट वर्तमान पाकिस्तानी सेना और पाकिस्तानी वायुसेना के साथ डांस कर रहा है।'
विज्ञापन


महिला को पायलट की पत्नी बताया 

ट्विटर अकाउंट युवा देश से एक क्लिप जारी की गई जिसमें एक महिला को वर्तमान की पत्नी के तौर पर दिखाया गया था जबकि वह पायलट की पत्नी नहीं थी। पाकिस्तानी सेना द्वारा वर्तमान को हिरासत में लिए जाने के बाद दूसरा दुष्प्रचार यह फैला कि पश्चिमी वायु कमान के एयर मार्शल चंद्रशेखरन हरि कुमार को पायलट के पकड़े जाने के बाद बर्खास्त कर दिया गया है। इसकी वजह से वायुसेना को जवाब देना पड़ा।

सीनियर अफसर को लेकर देनी पड़ी सफाई 

भारतीय वायुसेना ने साफ किया कि एयर मार्शल 39 साल से ज्यादा समय तक अपनी सेवा देने के बाद सेनानिवृत्त हुए हैं। दूसरी फेक न्यूज डॉक्टर राजीव त्रिपाठी के नाम से चली जिसमें उसने खुद को राजौरी के जिला अस्पताल का डॉक्टर होने का दावा करते हुए ट्वीट किया कि 32 जवान शहीद हो गए हैं और अन्य घायलों को खून की जरूरत है। जब लोगों ने इस पोस्ट को लेकर सवाल करने शुरू किए तो शख्स ने उस पोस्ट को डिलीट कर दिया।

डॉक्टर को लेकर भी दुष्प्रचार 

पाकिस्तानी मीडिया ने खबर लगाई कि डॉक्टर राजीव त्रिपाठी के ट्विटर अकाउंट को निलंबित कर दिया गया है क्योंकि उन्होंने मृतकों और घायल जवानों की संख्या बताई थी। अस्पताल के पास ऐसे किसी भी शख्स के उसके यहां काम करने का कोई रिकॉर्ड नहीं है। साइबर पुलिस इस ट्विटर हैंडल की जांच कर रही है। एक और फेक न्यूज लॉकहीड मार्टिन को लेकर उड़ी। खबर में दावा किया गया कि कंपनी भारत के खिलाफ केस करने वाली है क्योंकि वायुसेना के मिग-21 ने उसके एक एफ-16 विमान को मार गिराया है। लॉकहीड ने इस तरह की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें