फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA: देश में आतंकी एजेंडा बढ़ाने के लिए हासिल किए जाली दस्तावेज, 5 आतंकियों के खिलाफ एनआईए ने दायर की चार्जशीट

Sat, 11 Nov 2023 05:55 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

आरोप पत्र के अनुसार, सोजिब मियां, मुन्ना खान, जहांगीर और अब्दुल लतीफ बांग्लादेश के नागरिक हैं, जिन्होंने देश के भीतर गुप्त रूप से काम करने और अपने आतंकी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए जाली दस्तावेज हासिल किए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को गुजरात की विशेष अदालत में चार बांग्लादेशी नागरिकों समेत पांच के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया। ये सभी आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े हैं। इन पर भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रचने का आरोप है। आरोपपत्र में मोहम्मद सोजिब मियां, मुन्ना खालिद अंसारी उर्फ मुन्ना खान, जहांगीर उर्फ अजहरुल इस्लाम, अब्दुल लतीफ उर्फ मोमिनुल अंसारी और फरीद हैं।

आरोप पत्र के अनुसार, सोजिब मियां, मुन्ना खान, जहांगीर और अब्दुल लतीफ बांग्लादेश के नागरिक हैं, जिन्होंने देश के भीतर गुप्त रूप से काम करने और अपने आतंकी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए जाली दस्तावेज हासिल किए थे। एनआईए के विशेष लोक अभियोजक अमित नायर की ओर से एनआईए के विशेष न्यायाधीश कमल सोजित्रा की अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया। मई में, गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने अलकायदा मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था और बांग्लादेश के चार नागरिकों को गिरफ्तार किया था, जो फर्जी पहचान दस्तावेज का उपयोग करके भारत में प्रवेश करने के बाद अहमदाबाद में अवैध रूप से रह रहे थे। एनआईए ने जून में यूएपीए की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें