फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए नोट में 2 लाख की फेक करेंसी बरामद, सिक्युरिटी फीचर्स में लगाई सेंध

Fri, 17 Feb 2017 03:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने बुधवार को दो हजार रुपये के जाली नोटों की पहली बड़ी खेप बरामद की है। इन नोटों में मौजूद सिक्युरिटी फीचर्स में काफी सेंध लगा दी गई है। तस्कर केवल नोट बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कागज की कॉपी नहीं कर सके।  
विज्ञापन


बीएसएफ सूत्रों ने बताया कि दो हजार रुपये के 100 नोट मालदा जिले में कालियाचक ब्लाक के चुड़ीयांतपुर से बरामद किए गए। इन नोटों को सीमा पार से कंटीले तारों की बाड़ के ऊपर से भारतीय सीमा में फेंका गया था।

यहां से किसी भारतीय एजेंट को इसे दूसरी जगह ले जाना था। लेकिन जहां इन नोटों को फेंका गया वहां सुरक्षा बल के जवान मौजूद थे। उन्होंने फौरन इसे जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीरो लाइन के पास हुई नोटों की बरामदगी

नोटों की बरामदगी मंगलवार को 21 साल के उमर फारूक की गिरफ्तारी के अगले दिन ही हुई है। इस बार जीरो लाइन के एक गांव से जाली नोट बरामद हुए। यह गांव बॉर्डर पर बाड़ेबंदी और अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के पिलरों के बीच स्थित है।

फेक नोटों को ट्रैक करने के लिए बनी स्पेशल टीम ने इलाके से उमर फारुक को गिरफ्तार किया है। उमर मंगलवार को अपने गिरोह के दूसरे मेंबर्स से मिलने गया था।

बहुत सालों से थी नोट तस्कर की तलाश
 
जांच करने पर टीम को पता चला कि नकली नोटों की खेप बुधवार सुबह बांग्लादेश से भारत पहुंचने वाली है।सुरक्षा एजेंसियों को नकली नोटों के कारोबार के सिलसिले में भारतीय नागरिक उमर की तलाश थी।

सूत्रों ने बताया कि उमर को मालदा जिले के गोपालगंज से उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह दो हजार के नकली नोट का नमूना लेकर किसी दूसरे एजेंट से मुलाकात करने जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें