पुलिस ने बताया कि हाल ही में एक टैक्सी चालक ने शिकायत दर्ज कराई थी। चालक ने बताया कि आज मेरी गाड़ी में एक आदमी बैठा, जो खुद को सीबाआई का अधिकारी बता रहा था। उसने मेरे बेटे की नौकरी लगवाने की एवज में एक लाख रूपये की मांग की।
मुंबई पुलिस ने फर्जी सीबीआई अधिकारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी खुद को सीबीआई का अधिकारी बताता था। उस पर आरोप है कि उसने टैक्सी चालक को नौकरी दिलाने का झांसा देकर पैसे ऐंठे हैं। मंगलवार को पुलिस ने बताया कि हाल ही में एक टैक्सी चालक ने शिकायत दर्ज कराई थी। चालक ने बताया कि आज मेरी गाड़ी में एक आदमी बैठा, जो खुद को सीबाआई का अधिकारी बता रहा था। उसने मेरे बेटे की नौकरी लगवाने की एवज में एक लाख रूपये की मांग की। मैंने उसे 15 हजार रुपये दिए और बाकी पैसे बाद में देने का वादा कर मैरीन ड्राइव पर छोड़ दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने जाल बिछाया और बाकी पैसे देने के बहाने से बुलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।
बेटी-दामाद की हत्या करने वाला पिता गिरफ्तार
विज्ञापन
मुंबई पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 50 साल के व्यक्ति ने अपने बेटे और उसके दोस्त की मदद ने अपनी ही बेटी और दामाद को मार डाला। मंगलवार को पुलिस ने हत्या का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गोरा रईसुद्दीन खान (50) ने कथित तौर पर अपने बेटे और उसके दोस्त के साथ मिलकर अपनी बेटी-दामाद की जान ले ली।
पुलिस का कहना है कि आरोपी खान अपनी बेटी की शादी से खुश नहीं था, क्योंकि उसने करण रमेश चंद्र के साथ शादी की थी। आरोपी पिता के साथ-साथ अन्य आरोपी सलमान और उसके दोस्त कैफ को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उन्हें 27 अक्तूबर तक पुलिस की हिरासत में भेज दिया है।