फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे में फर्जी सेना भर्ती रैकेट का पर्दाफाश, एक जवान समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 02 Nov 2020 04:39 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, पुणे
विज्ञापन
आर्मी में भर्ती के नाम पर ठगी - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दक्षिणी कमान लाइसन यूनिट (सैन्य खुफिया) और पुणे पुलिस की अपराध शाखा ने एक फर्जी सेना भर्ती रैकेट का पर्दाफाश किया है। एक लिखित परीक्षा के दौरान इस रैकेट का पता चला। पुलिस ने सेना के एक जवान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुणे के पुलिस उपायुक्त बच्चन सिंह ने कहा, हमें खबर मिली थी कि सेना के शारीरिक परीक्षण संस्थान में चल रही प्रवेश परीक्षा में कुछ गड़बड़ी हो सकती है। मौके पर पहुंचकर जांच की तो सेना में फर्जी भर्ती कराने वाले रैकेट का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने हवलदार जयदेव सिंह परिहार, वेल सिंह रावत और रवींद्र राठौड़ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिहार भर्ती कार्यालय में कार्यरत हैं। पुलिस के मुताबिक इन लोगों ने 17 उम्मीदवारों को सेना में नौकरी दिलाने का वादा किया था। इसके एवज में प्रत्येक उम्मीदवार से डेढ़-डेढ़ लाख रुपये लेने का सौदा हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें