महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में एक 21 साल के मेडिकल छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छात्र पर वसूली और आपराधिक इरादे के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप हैं। वह बीएचएमएस (बैचलर ऑफ होम्योपथिक मेडिसिन एंड सर्जरी) की पढ़ाई कर रहा है। आरोपी छात्र ने अपने फेल होने का कारण गर्लफ्रेंड को बताया है। अब वह अपनी गर्लफ्रेंड से पहले साल की फीस की भी मांग कर रहा है।
बीते साल ही आरोपी छात्र ने बीएचएमएस कोर्स में दाखिला लिया था। वह बीड़ जिले का रहने वाला है। उसे इसी दौरान क्लास में पढ़ने वाली एक मेडिकल छात्रा से प्यार हो गया। छात्र पढ़ने में तेज था लेकिन उसने पढ़ाई में ध्यान नहीं दिया। जिसके कारण वह पहले साल की परीक्षा में फेल हो गया। फिर उसे चार साल के कोर्स के दूसरे साल में दाखिला नहीं मिला।
फेल होने के बाद छात्र ने सारा ठीकरा अपनी गर्लफ्रेंड पर फोड़ दिया। उसने उससे कहा कि वह उसके अभिभावकों को क्षतिपूर्ति के तौर पर पहले साल की फीस अदा करे। जिसके चलते गर्लफ्रेंड ने उससे दूरी बनाना शुरू कर दिया।