फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Civic Polls: 'तुमको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं', 68 सीटों पर निर्विरोध जीत को लेकर विपक्ष पर फडणवीस का तंज

Tue, 06 Jan 2026 06:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धुले।

सार

Civic Polls: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने 68 सीटों पर महायुति की निर्विरोध जीत को लेकर विपक्ष पर तंज कसा और कहा, तुमको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं?। उन्होंने यह भी दावा किया कि धुले का विकास तब तक नहीं हुआ, जब तक 2003 में निगम बनने के बाद भाजपा सत्ता में नहीं आई।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस (फाइल) - फोटो : एक्स@CMOMaharashtra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को उन विपक्षी दलों पर तंज कसा, जिन्होंने राज्य में आगामी नगर निगम चुनावों में महायुति की 68 सीटों पर निर्विरोध जीत को लेकर आलोचना की। उन्होंने कहा, 'तुमको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं?' यह बात उन्होंने 15 जनवरी को होने वाले 29 नगर निगम चुनावों से पहले उत्तर महाराष्ट्र के धुले में एक रैली को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने धुले में भाजपा के चार नगरसेवकों को निर्विरोध चुनने के लिए मतदाताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, हम पूरे दिल से इस समर्थन को स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 35 लोकसभा सांसद निर्विरोध चुने गए हैं, जिनमें से 33 कांग्रेस के शासनकाल में थे। फडणवीस ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, अगर आपके समय में कोई निर्विरोध चुनाव हुआ, तो लोकतंत्र पर खतरा नहीं था, और अगर हमारे समय में ऐसा हुआ, तो लोकतंत्र खतरे में है। 

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को झटका; संतोष धुरी ने थामा BJP का दामन, बोले- वफादारों को किया नजरअंदाज
विज्ञापन


धुले को महाराष्ट्र का प्रवेश द्वार बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर के एक ओर गुजरात और दूसरी ओर मध्य प्रदेश है। उन्होंने यह भी कहा कि धुले का विकास तब तक नहीं हुआ, जब तक 2003 में निगम बनने के बाद भाजपा सत्ता में नहीं आई।

नगर निगम चुनावों से पहले महायुति उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत का मामला सोमवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में पहुंचा। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक नेता ने 68 सीटों पर परिणामों की घोषणा पर रोक लगाने और कथित तौर पर 'बलपूर्वक नाम वापस लेने' की जांच की मांग की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'अगला मेयर भारतीय, महाराष्ट्रीयन और मुंबईकर होगा'; कांग्रेस का सीएम फडणवीस के बयान पर पलटवार

इसके एक दिन पहले शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने यह कहते हुए राज्य निर्वाचन आयोग से इन 68 सीटों के परिणाम रद्द करने की अपील की थी कि निर्विरोध जीत से जेन-जी और पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं के अधिकारों को छीना जा रहा है। राज्य कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने भी भाजपा नेतृत्व वाले महायुति पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सत्ता की लालसा ने लोकतंत्र को निगलने की हद तक पहुंच गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें