किसानों की मांगों को लेकर अपनी ही पार्टी के खिलाफ आंदोलन करने वाले बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने बुधवार को धरना समाप्त कर दिया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनसे फोन पर बात की और उनकी सभी मांगें मान ली। इसके बाद यशवंत सिन्हा ने आंदोलन खत्म करने की घोषणा कर दी।
किसानों की मांग माने जाने पर यशवंत सिन्हा ने कहा कि वह इस आंदोलन को विजय-पराजय के रूप में नहीं देखते। यह दुखी किसानों की विजय है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन का लाभ प्रदेश के सभी किसानों को मिलेगा। सिन्हा ने कहा कि बुधवार को मुख्यमंत्री फडणवीस ने फोन पर बात की और सभी मांगें मान ली।
पढ़ें- यशवंत सिन्हा ने फिर PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- तुगलक ने भी की थी नोटबंदी