कांग्रेस में क्या सच में अंदरूनी घमासान तेज हो गया है? सीएम देवेंद्र फडणवीस के दावे के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या राहुल गांधी पर पार्टी के भीतर ही संकट गहराने लगा है...
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा किया है। नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस के भीतर राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर असंतोष बढ़ रहा है और पार्टी में उन्हें हटाने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। उनके अनुसार, लगातार चुनावी हार के कारण राहुल गांधी पार्टी को जीत दिलाने में असफल साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी अब सिर्फ अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के अंदर चल रही गुटबाजी और आंतरिक संघर्ष से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं।
इससे पहले राहुल गांधी ने आरएसएस और भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि उनका उद्देश्य संविधान को कमजोर करना है। उन्होंने कहा था कि बिना संविधान के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती और कुछ ताकतें समानता की अवधारणा को खत्म करना चाहती हैं।