फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंकजा की नाराजगी पर सीएम फडणवीस ने दी सफाई

Sun, 10 Jul 2016 07:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
pankja mundey - फोटो : PTI
विज्ञापन
बीते दिनों महाराष्ट्र सरकार में हुए फेरबदल पर से नाराज राज्य की पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे ने मंत्रालय छिन जाने से नाराज दिखीं। नाराजगी ऐसी थी कि उन्होंने इसे ट्वीटर पर व्यक्त की। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई में हचलच मच गई।
विज्ञापन


ट्वीटर पर पंकजा ने लिखा कि 'मैं सिंगापुर पहुंच रही हूं। कल सोमवार वहां वर्ल्ड वाटर लीडर समिट है। मुझे वहां बुलाया गया था। लेकन अब मैं इसमें शामिल नहीं हो पाउंगी क्योंकि मैं अब इन्चार्ज मिनिस्टर नहीं हूं।'
  Reaching singapore  tomorrow on monday there is world water leader summit i was invited but now wont attend since i m not minister incharge — PankajaGopinathMunde (@Pankajamunde) July 9, 2016
विज्ञापन

पंकजा  ने यह ट्वीट 9/10 जुलाई की रात 12.09 बजे किया गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनके ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि 'आप को वर्ल्ड वाटर लीडर समिट में जाना चाहिए। वरिष्ठ मंत्री के तौर पर आपको महाराष्ट्र सरकार का प्रतिनिधत्व करेंगी।'
  Of course you must attend WLS 2016.
As a senior Minister you would be representing 'The Government of Maharashtra'. https://t.co/czMYpLepMA — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) July 9, 2016
विज्ञापन

बता दें कि महाराष्ट्र में फेरबदल के बाद पंकजा मुंडे को जल संसाधरण मंत्रालय से हटा लिया गया था। यह खबर आते ही पंकजा ने अपनी नाराजगी व्यक्त की।

Published By Rahul Sankrityayan
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें