फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: ईरान के इस्राइल पर हमले के वीडियो को वेनेजुएला पर हमले का बताकर किया जा रहा शेयर

Sat, 03 Jan 2026 06:34 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर मिसाइलों से हमले का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। यह हमला अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला बताकर शेयर किया जा रहा है। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है।  

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में कई मिसाइलें एक शहर पर गिरती हुई दिख रही हैं। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह वेनेजुएला में अमेरिकी सेना के हमलों का वीडियो है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। पड़ताल में सामने आया कि वेनेजुएला-अमेरिका के ताजा विवाद पहले से यह वीडियो इंटरनेट पर मौजूद है। 

आपको बता दें अमेरिका ने शनिवार को दक्षिण अमेरिका में वेनेजुएला पर हमला बोला। बताया गया है कि हमले राजधानी काराकास में किए गए। इस घटना के कई वीडियो वायरल हुए, जिसके बाद खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अमेरिकी हमलों के दौरान वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया गया और उन्हें देश से बाहर ले जाया गया है। 

क्या है दावा 

मिसाइलों से हमले के इस वीडियो को शेयर करके अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला बताया जा रहा है। 

नियाक घोरबानी (@GhorbaniiNiyak) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा, “अर्जेंट – वेनेजुएला | काराकास पोर्ट और मार्गरिटा आइलैंड, ऑनलाइन चल रही रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अमेरिकी मिलिट्री हमलों ने काराकास पोर्ट और कैरेबियन में मार्गरिटा आइलैंड पर खास मिलिट्री ठिकानों और इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया है।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो सृजन पाल सिंह कलाम नाम के एक फेसबुक अकाउंट पर देखने को मिला। यहां इस वीडियो को अक्तूबर 2024 को पोस्ट किया गया था। कैप्शन में लिखा गया था तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत? ईरान ने इज़राइल पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, अमेरिका ने बैकअप की घोषणा की, मोसाद मुख्यालय पर हमला हुआ।

आगे हमें बीबीसी न्यूज जापान पर इस वीडियो से जुड़ी एक रिपोर्ट देखने को मिली। इस रिपोर्ट को 3 अक्तूबर 2024 को पोस्ट करके लिखा गया था, "ईरानी मिसाइल हमले से इस्राइली सैन्य अड्डे और नागरिकों के घरों को नुकसान पहुंचा।"  रिपोर्ट में बताया गया था कि 1 तारीख की सुबह तड़के दक्षिणी लेबनान में इस्राइल के जमीनी अभियानों के बाद, देश के शिया इस्लामी संगठन हिजबुल्लाह का समर्थन करने वाले ईरान ने उसी शाम इस्राइल पर कई मिसाइलें दागीं, जिससे इस्राइल में सैन्य सुविधाओं के साथ-साथ नागरिक घरों को भी नुकसान पहुंचा, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया।

पड़ताल का नतीजा 

पड़ताल में यह साफ है कि यह वीडियो अमेरिका के वेनेजुएला पर हमले के दौरान का नहीं है बल्कि 2024 का है। ईरान का इस्राइल पर जवाबी हमला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें