फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: ईरान की मिसाइल में धमाके के वीडियो को भारत के जहाज पर हमला बताकर किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Mon, 20 Apr 2026 08:51 PM IST
Sandhya Kumari न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर जहाज पर धमाके का एक वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ईरान ने भारत के जहाज पर हमला किया। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में समुद्र के बीच में आग का गुबार और काला धुंआ निकलता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भारत के जहाज इराक से 20 लाख बैरल तेल ला रहे थे। लेकिन होर्मुज पर पहुंचने पर ईरानी सेना से भारत के दो जहाजों पर हमला कर दिया। वीडियो उसी हमले का है।  

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया है कि यह दावा पूरी तरह से गलत है। इस दावे में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। जांच के दौरन पता चला कि वीडियो मार्च 2026 में बंदर अब्बास के निकट ईरानी जहाज पर हमले का है। 

क्या है दावा

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में भारत के जहाज को निशाना बनाया गया। ईराकी तेल लाने के दौरान ईरान ने जहाज पर हमला किया। 

Periodistassinfronteras (@periodistassin2) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो को शेयर करके लिखा “#Ormuz जलडमरूमध्य में, इराकी तेल के 20 लाख बैरल ले जा रहे भारत के झंडे वाले दो जहाजों पर ईरानी नौसेना ने हमला किया।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन

 

इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें इस वीडियो से जुड़ी एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में वायरल वीडियो का कीफ्रेम मौजूद था। न्यूज 18 की इस रिपोर्ट में लिखा था “कथित तौर पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स नेवी (IRGCN) द्वारा संचालित ईरान की 'शाहिद सुलेमानी' श्रेणी की एक मिसाइल कोरवेट, अमेरिका के हमले के बाद धमाके के साथ नष्ट होती दिखाई दे रही है।” इस रिपोर्ट को 9 मार्च 2026 को प्रकाशित किया गया था। 

 

 

आगे हमें OSINTdefender नाम के एक एक्स अकाउंट पर यह वीडियो 9 मार्च को प्रकाशित मिला। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि फुटेज में ईरानी नौसेना का एक जहाज दिखाई दे रहा है माना जा रहा है कि यह 'शाहिद सुलेमानी-श्रेणी' का मिसाइल कोरवेट है, जिसे इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स नेवी (IRGCN) संचालित करती है जो आज फारस की खाड़ी में बंदर लेंगेह के तट के पास, संयुक्त राज्य अमेरिका के हमले के बाद धमाके के साथ फट गया।

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो अमेरिका पर ईरान के हमले का है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें