फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact check: इंस्टाग्राम स्टोरी पर हत्या का जुर्म कबूलने के पुराने वीडियो को असद का बताकर किया जा रहा शेयर

Mon, 01 Jun 2026 06:32 PM IST
Sandhya Kumari न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो में एक लड़का हत्या की बात कबूल रहा है। इस वीडियो को शेयर करके हाल ही में सूर्या चौहान की हत्या के आरोप में एनकाउंटर किए गए असद का बताकर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

30 मई की देर रात गाजियाबाद में हुई पुलिस मुठभेड़ में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में वांछित आरोपी असद मारा गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी में सहयोग करने वाली सूचना के लिए 50,000 रुपये के इनाम की घोषणा की थी और वह घटना के बाद से फरार चल रहा था। अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार बकरीद वाले दिन असद ने दोस्त सूर्या चौहान को अपने घर बुलाकर उसकी हत्या कर दी थी। 

अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया कि यह असद की इंस्टाग्राम स्टोरी है। वीडियो में वह कहते हुए दिखाई दे रहा है, रात के 11:22 बज रहे हैं। आपके भाई ने हत्या की है। आपका भाई कुछ दिनों के लिए जेल जा रहा है... अपना प्यार भेजते रहिए।

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि यह वीडियो असद का नहीं है। वीडियो के बारे में जांच करने पर पता चला कि यह घटना सूर्या हत्याकांड से जुड़ी हुई नहीं है। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति असद नहीं है। साथ ही ये भी पता चला कि वीडियो सूर्या का हत्या के पहले से इंटरनेट पर मौजूद है। 

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि सूर्या चौहान का हत्या करने के बाद असद ने वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर हत्या कबूली थी। अब पुलिस ने उसे मार गिराया। 

अनु डागर (@TheAnuDagar) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयक करके लिखा, “असद को अंदर नहीं ऊपर पहुंचा दिया उत्तर प्रदेश पुलिस ने, ये है हिन्दुस्तान का डरा हुआ अल्पसंख्यक देख लो” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

 

इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो डेली पोस्ट हरियाणा हिमाचल नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट मिला। यहां इस वीडियो को 4 मई को पोस्ट किया गया था। इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया था “एक 20 वर्षीय युवक, नितेश उर्फ "निक्की", को देर रात मामूली विवाद के बाद चाकू से कई बार गोदा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक विवाद छोटे कारण से शुरू हुआ, लेकिन बाद में यह बेहद गंभीर रूप ले लिया... हत्यारोपी 18 वर्षीय करण (जिसे 'तरुण' भी कहा गया) ने घटना के बाद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने कहा: "देखो भाई, रात के 11:22 बजे हैं... तुम्हारे भाई ने एक मर्डर मार दिया है। तुम्हारा भाई कुछ दिनों के लिए जेल जा रहा है... सारे भाई प्यार देना... पुलिस ने घटनास्थल और स्थानीय तकनीकी निगरानी के आधार पर कार्रवाई की और महज 4 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया..”

 

 

यहां से संकेत लेकर हमने इस वीडियो को कीवर्ड के माध्यम से सर्च किया। यहां हमें इस वीडियो से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट मिली। द न्यू एक्सप्रेस इंडियन की 4 मई को छपी रिपोर्ट में बताया गया था कि पुलिस ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या करने और फिर सोशल मीडिया पर इसके बारे में शेखी बघारते हुए स्टोरी अपलोड करने के आरोप में 18 साल के एक युवक और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार देर रात हैदरपुर नहर के पास चाकूबाजी की एक घटना के बारे में पुलिस को PCR कॉल मिली। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित, जिसकी पहचान निक्की उर्फ नितेश (20) के रूप में हुई है, को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला है कि आरोपी करण उर्फ तरुण (18), मोंटी (22) और एक नाबालिग ने झगड़े के बाद पीड़ित पर कई बार चाकू से वार किया था।

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वायरल हो रहा वीडियो असद का नहीं बल्की करण का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें