फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: 2024 में वोट देने के लिए कतार में खड़े लोगों की तस्वीर को बीएमसी चुनाव की बताकर किया जा रहा शेयर

Wed, 21 Jan 2026 07:45 PM IST
संध्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जा रही है। इस तस्वीर में कुछ लोग वोट डालने के लिए  कतार में खड़े हैं। तस्वीर को बीएमसी चुनावों की बताकर शेयर किया जा रहा है। हमारी पड़ताल में तस्वीर दो साल पुरानी निकली है।  

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में 15 जनवरी 2025 को 29 नगर निगमों के लिए चुनाव हुए। सबसे अहम राजनीतिक मुकाबला मुंबई के बीएमसी में था। यहां भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी। अब एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। इस तस्वीर में मुस्लिम मतदाता एक कतार में खड़े हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर हालिया बीएमसी चुनाव की है। इसके साथ ही तस्वीर के साथ इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि यह तस्वीर बीएमसी चुनाव के दौरान की नहीं है। मीडिया रिपोर्ट से पता चला  कि यह तस्वीर 1 जून 2024 को वाराणसी में लोकसभा चुनावों के दौरान ली गई थी। इसलिए, यह दावा भ्रामक है ।

क्या है दावा 

कतारे में खड़े हुए कुछ लोगों की तस्वीर को शेयर किया जा रहा है। तस्वीर को बीएमसी चुनाव के दौरान की बताया जा रहा है।

के शंकर नाम के फेसबुक अकाउंट ने इस तस्वीर को शेयर करके लिखा, “यह तस्वीर मुंबई में शाम करीब 4 बजे खींची गई थी, जनाब उद्धव-राज को वोट देने के लिए लंबी लाइन लगी थी... उन्हें अपने वोटों की ताकत पता है, हिंदुओं की नहीं....” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

विज्ञापन


इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे क पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह तस्वीर अल जजीरा पर देखने को मिली। इस तस्वीर को 10 जून 2024 को पोस्ट किया गया था। यहां से हमें पता चला कि ये तस्वीर 2024 से इंटरनेट पर मौजूद है। अलजजीरा ने इस तस्वीर को कैप्शन दिया था कि “विशेषज्ञों का कहना है कि गैर-भाजपा पार्टियां मुसलमानों को 'नेता के तौर पर नहीं, बल्कि वोटर के तौर पर' चाहती हैं।" 

यहां से संकेत लेते हुए हमने एपी में की फोटो लाइब्रेरी में इसे सर्च किया। यहां हमें यह तस्वीर 1 जून 2024 को वाराणसी मतदान 2024 के नाम से फोल्डर में सेव मिली। इससे ये साफ हो गया कि तस्वीर 2026 में बीएमसी चुनाव के दौरान की नहीं है। 

एपी की इस तस्वीर के साथ एक विस्तृति जानकारी भी मिली। इस तस्वीर के बारे में बताया गया था कि शनिवार, 1 जून, 2024 को लोकसभा चुनाव दौरान वाराणसी में सातवें और आखिरी चरण में मुसलमान वोट डालने के लिए कतारों में खड़े हैं। भारतीयों ने शनिवार को छह हफ़्ते तक चले राष्ट्रीय चुनाव के आखिरी दौर में वोट डाला, जो हिंदू राष्ट्रवादी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दस साल के शासन पर एक जनमत संग्रह है।

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में ये साफ है कि 2024 की तस्वीर को बीएमसी चुनाव 2026 की बताकर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें