इन दिनों आपको भी फेसबुक, व्हॉट्सएप या ट्विटर पर असम और बिहार में आए बाढ़ की कई तस्वीरें देखने को मिल रही होंगी, जिन्हें देख कर आपके रोंगटे खड़े हो जाते होंगे। किसी तस्वीर में नाक तक भरे पानी को देख कर आप स्तब्ध रह जाते होंगे, तो कई जगह बाढ़ का प्रकोप देख कर सिहर उठते होंगे। लेकिन आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर असम और बिहार के बाढ़ के नाम पर वायरल हो रही सभी तस्वीरें सच नहीं हैं।
आप यह जान कर हैरान हो जाएंगे कि कई तस्वीरें जिन्हें आपने भी शेयर या पोस्ट किया होगा, उनमें से ज्यादातर न तो असम बाढ़ की हैं और न ही बिहार के बाढ़ की हैं। आपको बता रहे हैं इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों की सच्चाई।