फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: 2018 में गोवा में हुए विमान हादसे की तस्वीर को पुणे में हुई दुर्घटना बताकर किया जा रहा शेयर

Sat, 18 Apr 2026 05:46 PM IST
Sandhya Kumari फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर विमान दुर्घटना की तस्वीर शेयर की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि पुणे में  SU-30 MKI दुर्घटना हो गया। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जा रही है। इस तस्वीर में एक लड़ाकू विमान जमीन पर गिरा हुआ नजर आ रहा है। उसके आसपास कई लोग भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भारतीय वायुसेना का SU-30 MKI पुणे हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि यह तस्वीर 3 जनवरी, 2018 की है और इसमें नौसेना का एक MiG-29K विमान दिखाया गया है, जो गोवा हवाई अड्डे पर उड़ान भरते समय रनवे से बाहर निकलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

क्या है दावा 

इस तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि कि पुणे में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसका नाम SU-30 MKI है। 

वर्ल्ड मॉनीटर (@MonitorWarnow) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “पुणे एयरपोर्ट पर IAF जेट की लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा लोहेगांव एयरफोर्स स्टेशन पर लैंडिंग के दौरान एक Su-30MKI फाइटर जेट में बड़ी तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते उसे तेज रफ्तार में इमरजेंसी अरेस्टर बैरियर से टकराकर रुकना पड़ा। रनवे को बंद कर दिया गया है, जिससे आम नागरिकों की उड़ानों में अफरा-तफरी मच गई है।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें इस तस्वीर से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट टाइम्स ऑफ इंडिया पर 4 जनवरी 2018 को प्रकाशित मिली। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि गोवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टेक-ऑफ के दौरान भारतीय नौसेना का एक फ्रंटलाइन फाइटर विमान, MiG 29K, रनवे से भटक गया और उसमें आग लग गई। नौसेना के सूत्रों के अनुसार, 'ट्रेनिंग ले रहे' पायलट को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना एक नियमित ट्रेनिंग उड़ान के दौरान हुई, ठीक उस समय जब INS हंसा (वह नौसैनिक अड्डा जहाँ से यह नागरिक हवाई अड्डा संचालित होता है) पर कमर्शियल उड़ानें फिर से शुरू होने वाली थीं।

 

आगे हमें ट्रिब्यून इंडिया पर भी इस तस्वीर से जुड़ी रिपोर्ट देखने को मिली। इस रिपोर्ट को 3 जनवरी 2018 को प्रकाशित करके बताया गया था कि एक भारतीय नौसेना का MiG 29K विमान रनवे से भटक गया और गोवा में INS हंसा बेस के भीतर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि तस्वीर 2018 की गोवा में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान की है। इसे पुणे में अभी हुई घटना बताकर भ्रामक दावा किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें