फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: गुजरात के तीन महीने पुराने वीडियो को राजस्थान के श्रीगंगानगर का बताकर किया जा रहा शेयर

Tue, 07 Jul 2026 07:32 PM IST
Asmita Tripathi फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह राजस्थान के श्रीगंगानगर का है। जहां 13 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस आरोपियों को रस्सी से बांधकर घुमा रही है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस कुछ लोगों को बांधकर ले जाते नजर आ रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो राजस्थान के श्रीगंगानगर का है। जहां 13 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस आरोपियों को रस्सी से बांधकर घुमा रही है। 

अमर उजाला ने वायरल वीडियो को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो तीन महीने पुराना गुजरात का है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि श्रीगंगानगर में 13 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस आरोपियों को रस्सी से बांधकर घुमा रही है। 

समाजसेवी अरविन्द यादव(@samaajasev71002)  नाम के एक्स यूजर ने लिखा, "राजस्थान के श्रीगंगानगर मे महज 13 साल की बच्ची के साथ इतनी हैवानियत सुनकर रूह कांप जाये! सरकार को ऐसे घिनौने कार्य करने वालों को सिर्फ फांसी की सज़ा देनी चाहिए!" पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन

 

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें न्यूज9 के इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 19 अप्रैल 2026 को साझा किया गया है। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि गुजरात के खेड़ा जिले में, पुलिस ने 18 अप्रैल 2026 को 19 से 26 साल की उम्र के आठ लोगों को गिरफ्तार किया। इन पर आरोप है कि उन्होंने 2023 से शुरू करके तीन साल तक चंदना गांव की एक 17 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया और उसे ब्लैकमेल किया। मुख्य आरोपी, परवेज़ अनवर खान उर्फ़ मुनव्वर खान पठान (23), ने कथित तौर पर पीड़िता को रिश्ते के जाल में फंसाया, वीडियो और फोटो बनाए और अपनी बात मनवाने के लिए उन्हें इस्तेमाल करके उसे धमकाया।  

विज्ञापन


इसके बाद हमें deshgujarat वेबसाइट पर एक रिपोर्ट देखने को मिली। यह रिपोर्ट 18 अप्रैल 2026 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि खेड़ा मेंं 'लव जिहाद' के एक और मामले में चंदना गांव की पुलिस ने एक नाबालिग हिंदू लड़की के साथ कथित तौर पर तीन साल तक बार-बार शोषण और ब्लैकमेल करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। कुल नौ संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और अधिकारी एक फरार आरोपी की तलाश कर रहे हैं।  ये गिरफ्तारियां भारतीय न्याय संहिता (BNS) और बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत दर्ज औपचारिक शिकायत के बाद की गईं। पुलिस जांच से पता चला कि मुख्य आरोपी परवेज पठान ने लगभग दो साल पहले नाबालिग लड़की को "प्यार के जाल" में फंसाया था और ब्लैकमेलिंग का सिलसिला शुरू करने के लिए उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड किए थे।




पड़ताल का नतीजा

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को तीन महीना पुराना और गुजरात का पाया है। इसका राजस्थान से कोई संबंध नहीं है।  

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें