फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय चुनावों में भड़काऊ सामग्री रोकने के लिए टास्क फोर्स बनाएगा फेसबुक

Sun, 07 Oct 2018 01:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक ने शनिवार को कहा कि वह देश में आगामी चुनावों के दौरान अपने प्लेटफार्म पर राजनेताओं और आम जनता में सीधे संवाद को बढ़ावा देगी। लेकिन सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ने साथ ही ये भी कहा कि चुनावों को साफ-सुथरा व पारदर्शी बनाए रखने के लिए वह अपने प्लेटफार्म पर भावनाएं भड़काने वालीपोस्ट को रोकने की भी तैयारी करेगी। फेसबुक ने इसके लिए चुनावों के दौरान एक विशेष टास्क फोर्स बनाने की घोषणा की है।

विज्ञापन


फेसबुक के उपाध्यक्ष (जननीति ईएमईए) रिचर्ड एलन ने शनिवार को कहा, हम अपने प्लेटफार्म के जरिए पारदर्शी चुनावों और सकारात्मक सामाजिक तालमेल का समर्थन करना चाहते हैं। हम लोगों के राजनेताओं से संवाद का स्वागत करेंगे, लेकिन हम नहीं चाहते कि लोग उन्हें अपशब्द कहें। बता दें कि फेसबुक को चुनावों के दौरान लोगों के विचारों को प्रभावित करने और भड़काऊ भाषणों को फैलाने के लिए अपने प्लेटफार्म का दुरुपयोग होने देने पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। 

इसके बाद फेसबुक ने भड़काऊ व अभद्र भाषणों-पोस्टों को हटाने की नीति लागू की है। एलन ने कहा कि अभद्रता हर देश में अलग हो सकती है, लेकिन सिद्धांत सबके लिए एक ही है और फेसबुक इस मुद्दे से अपनी नीति के हिसाब से निपट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे निपटेगी भड़काऊ सामग्री से कंपनी

- फेसबुक भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने से रोकने के लिए ऑटोमेशन तकनीक का उपयोग कर रही है।
- पोस्ट हो चुके वीडियो, फोटो और कमेंट का पुनरीक्षण करने के लिए भी विशेषज्ञ नियुक्त किए जा रहे हैं।
- इसके लिए फेसबुक ने स्थानीय सामुदायिक विशेषज्ञों से मिले फीडबैक के आधार पर दिशा-निर्देश तैयार किए हैं।
- 20 हजार लोगों को ऑटोमेशन टूल तैयार करने और भड़काऊ सामग्री पर नजर रखने को तैनात किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें