फेसबुक अकाउंट की निजता और सुरक्षा को लेकर एक बड़ी चूक सामने आई है। इस लापरवाही के चलते फेसबुक के देशभर में एक हजार कंटेंट कर्मचारियों के प्रोफाइल लीक हो गए हैं। इस चूक से आतंकी संगठन आईएसआईएसआई की इन कर्मचारियों पर पैनी नजर है जिसकी वजह से इन कर्मचारियों की जान खतरे में पड़ गई है। द गार्डियन को सबसे पहले फेसबुक प्रोफाइल की सुरक्षा में सेंध लगने का पता चला। बता दें कि फेसबुक के पास कई कंटेंट नियत्रंक हैं जिनका काम फेसबुक पर यौन सामग्री, अप्रिय भाषण और आतंकवादी प्रचार आदि का मूल्याकंन करना होता है।
फेसबुक ने भी अपने बयान में सुरक्षा में सेंध लगने की बात की पुष्टि कर दी है और कहा कि इसे रोकने और बचने के लिए परिवर्तन किए जा रहे हैं। बता दें कि 22 विभागों के 1000 कर्मचारी अकाउंट लीक होने से प्रभावित हुए हैं। इन मॉडरेटर्स के प्रोफाइल उन समूहों में भी दिखाई दिए है जिनके एडमिन को हटा दिया गया है। इसका मतलब ये है कि प्रभावित होने वालों के प्रोफाइल बाकी के बचे लोग भी देख सकते हैं। लेकिन सबसे डराने वाली बात ये है कि इन कर्मचारियों के प्रोफाइल पर उन लोगों की भी नजरे पड़ गई जिनके आईएसआईएस हिजबुल और कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी के साथ गुप्त रूप से लिंक हैं।
फेसबुक प्रवक्ता ने कहा 'हम हम फेसबुक को सुरक्षित रखने वाले हर व्यकित की परवाह करते हैं। जैसे ही हमे इस बारे में पता चला हमने इस समस्या को सुलझाने का काम किया और जो भी हुआ उसकी पूरी जांच करवा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, डबलिन में फेसबुक ऑफिस के 6 कर्मचारियों को इस घटना के बाद ज्यादा सुरक्षा दी गई है। खबर है कि इन 6 कर्मचारियों पर आतंकियों की नजर है। आतंकवादियों को उन कंटेट कर्मचारियों की तलाश है जो आतंक-विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। लीक हुए प्रोफाइल में से इराक से एक कंटेट कर्मचारी ने अपनी जान बचाने के लिए खुद को भूमिगत कर लिया है। बता दें कि आईएसआईएस के खिलाफ करने वाले का सिर कलम कर दिया जाता है।