फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक डाटा लीक मामला: कैंब्रिज एनालिटिका को भारत सरकार का नोटिस

Sat, 24 Mar 2018 04:52 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने शुक्रवार को ब्रिटेन की कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका को नोटिस जारी कर 31 मार्च तक जवाब मांगा है। कंपनी पर आरोप है कि उसने फेसबुक से डाटा लेकर भारतीयों का प्रोफाइल तैयार किया और उनके मतदान के व्यवहार को प्रभावित किया। आईटी मंत्रालय ने बयान जारी कर यह जानकारी दी है।
विज्ञापन


नोटिस में पूछा गया है कि कौन-कौन सी संस्थाएं कैंब्रिज एनालिटिका से जुड़ी हैं, डाटा हासिल करने का तरीका क्या है और इसके लिए क्या यूजर से सहमति ली गई थी? क्या इस डाटा के आधार पर कोई प्रोफाइलिंग की गई।

इस हफ्ते की शुरुआत में फेसबुक पर चुनाव प्रभावित करने के आरोपों के बीच आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कंपनी के खिलाफ कड़े कदम उठाने की चेतावनी दी थी। साथ ही कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो मार्क जुकरबर्ग को भी नोटिस जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें