फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितेश राणे की दबगंई फिर आई सामने, पैसे और पार्टनरशिप दो-वर्ना धंधा बंद!

Sat, 20 May 2017 06:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
नीतीश राणे की दबगंई फिर आई सामने, पैसे और पार्टनरशिप दो-वर्ना धंधा बंद! - फोटो : India dot com
विज्ञापन
अक्सर विवादों में रहने वाले महाराष्ट्र के विधायक नितेश राणे पर नया मामला दर्ज किया गया है। उनपर रेस्टोरेंट चालक से उगाही करने और कारोबार में जबरन पार्टनरशिप लेने का आरोप है। इस मामले में नितेश के दो साथियों पर भी मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


नितेश राणे कांग्रेसी नेता नारायण राणे के बेटे हैं। नितेश पर यह शिकायत जूहू के एक रेस्टोरेंट मालिक ने दर्ज कराई  है। रेस्टोरेंट मालिक का नाम हितेश केसवानी है।

इस मामले में नितेश के अलावा जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ उनके नाम मोईन शेख और मोहम्मद अंसारी है। दोनों 36 साल के हैं। दोनों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ मामला भारतीय दंड संहिता के 384, 452, 504 और 506 के तहत सांताक्रूज़ पुलिस थाने में दायर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें