विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने ट्विटर अकाउंट से यह नंबर- 638781 ट्वीट किया है। ट्वीट के बाद यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि यह क्या है? कुछ लोग इसे गंभीरता से ले रहे हैं तो वहीं कुछ मजाक में ले रहे हैं। जबकि कुछ लोगों को ऐसा लग रहा है कि यह गलती से ट्वीट हो गया है। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चला है कि यह ट्वीट क्यों किया गया है।
यूजर्स ने पूछा क्या यह आलू से सोना बनाने वाली मशीन का पासवर्ड है
sushma swaraj tweet
ट्वीट के बाद लोग लगातार कमेंट में सवाल पूछ रहे हैं। एक यूजर्स ने पूछा क्या यह आलू से सोना बनाने वाली मशीन का पासवर्ड है। तो वहीं एक ने इसे लोकसभा चुनाव में भाजपा की सीटों का कुछ गणित बताया है। लोग लगातार सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर उन्होंने यह ट्वीट क्यों किया है। कुछ यूजर्स इसे लक्की नंबर भी बता रहे हैं।
यह तो सिंगापुर का पिन कोड नंबर है
sushma swaraj tweet
एक अन्य यूजर्स ने कहा कि सुषमा मैडम आप महान हैं। एक शख्स ने सिंगापुर का मैप जारी करते हुए कहा कि यह तो सिंगापुर का पिन कोड नंबर है। इसके बाद कई लोगों ने सवाल कर पूछा कि लगता है कि मैडम सिंगापुर में है और उसी से संबंधित कुछ मामला है।
एक यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि राफेल में बीजेपी के इस नंबर के बराबर शेयर हैं। बता दें कि फिलहाल ट्वीट को हटा लिया गया है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह ट्वीट गलती से हो गया था।