विदेश मंत्री एस. जयशंकर 3 से 5 सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वह दोनों देशों के शीर्ष नेताओं से द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय घटनाक्रम और आपसी हित के मुद्दों पर बातचीत करेंगे। आईए जानते हैं कि यह दौरा क्यों खास है?
विदेश मंत्री एस जयशंकर गुरुवार से यूक्रेन और पोलैंड की तीन दिन की यात्रा पर जाएंगे। जयशंकर की यूक्रेन यात्रा इसलिए अहम है क्योंकि यह कीव और मॉस्को के बीच बढ़ते तनाव के दौरान हो रही है।
विदेश मंत्रालय ने कहा, 'विदेश मंत्री एस. जयशंकर 3 से 5 सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड गणराज्य की आधिकारिक यात्रा करेंगे।' मंत्रालय ने बताया कि वह अपने यूक्रेनी समकक्ष आंद्री सिबिहा और पोलैंड के उप-प्रधानमंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।
इस दौरे का मकसद क्या है?
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'इस यात्रा का मकसद द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। साथ ही, इससे क्षेत्रीय घटनाक्रम और आपसी हित के मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान का मौका भी मिलेगा।'
बता दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर 23 और 24 अगस्त को रूस के आधिकारिक दौरे पर थे। इस दौरान आईआरआईजीसी-टीईसी के 27वें सत्र की सह-अध्यक्षता की और अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ मुलाकात भी की।