फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत का जश्न: विदेश मंत्री जयशंकर ने T20 विश्व कप जीतने पर टीम इंडिया को दी बधाई, कहा- क्या कैच था, क्या मैच था

Sun, 30 Jun 2024 03:31 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ने बारबाडोस में टी20 विश्व कप के रोमांचक फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया की जीत की खुशी में विदेश मंत्री जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, भारत ने 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अपना पहला आईसीसी खिताब जीतकर अपने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी सूखे को समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को दूसरा आईसीसी टी20 विश्व कप जीतने पर टीम इंडिया को बधाई दी। इस दौरान विदेश मंत्री ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा, क्या मैच था, क्या कैच था। 

विज्ञापन


बता दें कि भारत ने बारबाडोस में टी20 विश्व कप के रोमांचक फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया की जीत की खुशी में विदेश मंत्री जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, भारत ने 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अपना पहला आईसीसी खिताब जीतकर अपने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी सूखे को समाप्त कर दिया है। इसके लिए टीम इंडिया को बधाई। विदेश मंत्री ने आगे लिखा, क्या मैच था, क्या कैच था। 

विदेश मंत्री ने कहा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की तिकड़ी ने डेथ बॉलिंग का बेहतरीन प्रदर्शन किया। विराट कोहली और अक्षर पटेल की शानदार पारियों की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरा टी20 विश्व कप खिलाफ हासिल कर लिया। कहा कि भारत पहली टीम है, जिसने बिना कोई मैच हारे खिताब अपने नाम किया। 
विज्ञापन


टी20 विश्व कप के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए। 177 रनों का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम को शुरुआत में ही तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने विकेट लेकर झटके दिए, जिससे दक्षिण अफ्रीका की टीम की शुरुआत खराब रही। 

बुमराह ने जहां रीजा हेंड्रिक्स को चार रन पर आउट किया, वहीं अर्शदीप ने कप्तान एडेन मार्करम को भी चार रन के स्कोर पर चलता कर दिया। मार्करम का विकेट के पीछे खड़े तेजतर्रार विकेटकीपर ऋषभ पंत ने कैच पकड़ा। दोनों झटकों के बाद ट्रिस्टन स्टब्स और क्विंटन डी कॉक भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव और अक्षर पटेल पर भारी पड़ते दिखाई दिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें