फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले, अपनी संप्रभुता से कोई समझौता नहीं

Fri, 04 Oct 2019 03:03 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
S Jaishankar, Foreign Minister - फोटो : ANI
विज्ञापन

विश्व इकोनॉमिक फोरम में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने चीन के बेल्ट एंड रोड प्रोजेक्ट पर दो टूक कहा है कि भारत इससे अलग है और वह अपनी संप्रभुता से कोई समझौता नहीं करेगा। पाकिस्तान चीन के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का हिस्सा है। यह प्रोजेक्ट पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) से होकर गुजरता है। 

विज्ञापन


पीओके से गुजरने पर भारत इस पर आपत्ति जता चुका है। विदेश मंत्री ने कहा कि हम पड़ोसी देशों के साथ विकास में साझेदार बनना चाहते हैं। मगर अपनी संप्रभुता के साथ कोई भी समझौता हमें मंजूर नहीं है। 



विश्व इकोनॉमिक फोरम में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि राष्ट्रवाद कोई नकारात्मक भावना नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत इस मामले में सबसे अलग है कि हम बहुत ज्यादा राष्ट्रवादी हैं, लेकिन साथ ही साथ हम राष्ट्रवादी होने और अंतरराष्ट्रीय होने के बीच किसी तरह का तनाव नहीं मानते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें