फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंता: विदेश मंत्री जयशंकर ने कोरोना को बताया वैश्विक संकट, कहा- एकजुट होकर ही पा सकेंगे जीत

Wed, 05 May 2021 10:40 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लंदन में जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक जारी है। इसमें भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल हैं। बैठक में कोरोना संकट समेत कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। इस दौरान जयशंकर ने बताया कि एकजुट होकर ही हम कोरोना को हरा सकते हैं।
विज्ञापन
एस जयशंकर, विदेश मंत्री, भारत सरकार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर चार दिवसीय यात्रा पर ब्रिटेन पहुंचे हैं,  जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए 3 मई को वो लंदन पहुंचे। इस दौरान  मंगलवार को  दक्षिण अफ्रीका के अपने समकक्ष नालेदी पांडोर के साथ वार्ता की और भयावह कोविड-19 महामारी की चुनौतियों तथा वैश्विक स्वास्थ्य संकट से उत्पन्न आर्थिक संकट से निपटने के लिए सहयोग के उपायों पर चर्चा की। जयशंकर ने बताया कि कोविड इस वक्त दुनिया के लिए बड़ी समस्या है। इसपर एकजुट होकर ही जीत पाया जा सकेगा। हम सब एक दूसरे की मदद के लिए हमेशा तैयार रहे। भारत ने संकट के समय कई देशों को दवा उपलब्ध कराया है। अमेरिका, सिंगापुर, यूरोप समेत कई देशों को टीके दिए गए हैं।

विज्ञापन



एएनआई को दिए इंटरव्यू में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि वैक्सीन कमी को लेकर देश में सवाल खड़े किए जा रहे हैं कि सरकार विदेश में अपनी छवि मजबूत करने के लिए देश की अनदेखी कर टीके अन्य देशों को भेज दी, लेकिन ऐसा नहीं है। हमने संकट के दौर में कुछ देशों की मदद की है और आज हमें मदद की दरकार है तो वह भी मेरी सहायता करने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग समस्याओं को दूर कैसे करें इस पर विचार नहीं कर रहे हैं, वह एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत कोरोना की दूसरी  लहर से बुरी तरह प्रभावित है। लोगों के सामने कई समस्याएं खड़ी हो गई है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार लोगों की मदद के लिए सबकुछ करने को तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें