फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुफिया अलर्ट मिलने के बाद कर्नाटक में चप्प-चप्पे पर सुरक्षा इंतजाम

Sat, 17 Aug 2019 08:39 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
कर्नाटक पुलिस (file photo) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
कर्नाटक में संभावित आतंकवादी हमले की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बंदोबस्त पुख्ता कर दिए गए हैं। राज्य के प्रमुख स्थानों पर चप्पे-चप्पे पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ-साथ सघन जांच भी की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने कहा संभावित आतंकवादी हमले की खुफिया जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार रात अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


इसके तहत सभी पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने और हर जगह पुलिस की तैनाती का निर्देश दिया गया है। सूत्रों ने कहा कि खुफिया जानकारी मिली थी कि आतंकवादियों का एक समूह देश में आतंक पैदा करने की कोशिश कर रहा है। अधिकारी ने कहा कि सभी महत्वपूर्ण स्थानों और सार्वजनिक जगहों जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों, मंदिरों, बाजारों, मॉल और सरकारी कार्यालयों पर सुरक्षा बंदोबस्त पुख्ता कर दिए गए हैं।

बंगलूरू के अलावा हुबली-धारवाड़, कलबुर्गी, रायचूर, चित्रदुर्ग, मंगलुरू, दावणगेरे, उडुपी, मैसूरू, तुमकुर में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिसकर्मियों को शनिवार को रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर यात्रियों की तलाशी लेते हुए देखा गया। राज्य के महत्वपूर्ण मंदिरों में बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था देखी गई है। पुलिस ने कहा कि कड़ी सुरक्षा ने मंगलुरु में आठ सदस्यीय गिरोह को पकड़ने में उनकी मदद की, जो शुक्रवार की रात वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन


गिरोह के सदस्य एसयूवी वाहन में घूम रहे थे और मंगलुरु में एक होटल में रुके हुए थे। पुलिस ने उनके पास से दो पिस्तौल और आठ कारतूस बरामद की है। बंगलूरू के पुलिस आयुक्त भास्कर राव ने शुक्रवार रात प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थान की कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किए थे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें