फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha News: ढेंकनाल में एसटीएफ की छापेमारी में विस्फोटक जब्त, दुष्कर्म के आरोपी को जेल, पढ़ें अहम खबरें

Sun, 16 Jul 2023 03:45 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

ओडिशा पुलिस ने बताया कि ढेंकनाल जिले से भारी मात्रा में विस्फोटक पाए जाने के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विस्फोटक का इस्तेमाल अवैध पत्थर खनन में किया जाता था। ओडिशा एसटीएफ ने मुखबिर की सूचना पर जिले के रसोल, बालिमी और मोटुगांव इलाके में छापामार कार्रवाई की।
विज्ञापन
ओडिशा पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा पुलिस की एसटीएफ ने ढेंकनाल जिल के कई इलाकों में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान भारी विस्फोटकों के साथ-साथ पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, ओडिशा में आठ साल पहले नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोर्ट ने 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। ओडिशा सरकार ने भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन को अलर्ट कर दिया है।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन

ओडिशा पुलिस ने बताया कि ढेंकनाल जिले से भारी मात्रा में विस्फोटक पाए जाने के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विस्फोटक का इस्तेमाल अवैध पत्थर खनन में किया जाता था। ओडिशा एसटीएफ ने मुखबिर की सूचना पर जिले के रसोल, बालिमी और मोटुगांव इलाके में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने काफी सामान जब्त करने के साथ-सात कई गिरफ्तारियां भी की। एसटीएफ ने 200 डेटोनेटर, 75 जिलेटिन और 50 किलो अमोनियम नाइट्रेट के साथ-साथ ड्रिल मशीन, कंप्रेशर और ट्रक जब्त किए हैं। मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की जेल
ओडिशा के मयूरभंज जिल की एक अदालत ने दु्ष्कर्म के आरोपी को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजन ने बताया कि मामला आठ साल पुराना है। आरोपी ने पांच मार्च 2015 को बारीपदा से 15 साल की एक युवती को अगवा कर लिया था। इसके बाद उसने पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया था। पीड़ित की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को पोक्सो अदालत की जस्टिस सुमिता जेना ने 31 साल के आरोपी को कारावास के साथ-साथ सात हजार का अर्थदंड भी सुनाया। इसी के साथ अदालत ने मयूरभंज जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण को मुआवजे के रूप में पीड़िता को दो लाख रुपये देने के भी निर्देश दिए हैं।

भारी बारिश के कारण ओडिशा सरकार ने जिला प्रशासन को किया अलर्ट

विज्ञापन

ओडिशा सरकार ने शनिवार को भारी बारिश और मौसम विभाग की संभावना के कारण जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। ओडिशा के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। जलभराव के कारण आम जीवन परेशान है। भुवनेश्वर, कटक सहित अन्य इलाकों में जलभराव है। निचले इलाकों में बसे घरों में पानी भर गया है। भुवनेश्वर में बिजली गिरने के कारण रामेश्वर मंदिर भी क्षतिग्रस्त हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने क्योंझर, मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर और कटक सहित 10 जिलों के लिए भारी वर्षा की 'ऑरेंज' चेतावनी जारी की। गंजम, नयागढ़, बौध और कंधमाल सहित 26 जिलों के लिए 'पीली' चेतावनी जारी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें