फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: नागपुर के रिहायशी इलाके में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 07 Apr 2026 05:10 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

नागपुर के एक रिहायशी इलाके में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुए हैं। मामले में पुलिस ने 15 जिलेटिन स्टिक और कई डेटोनेटर बरामद किए हैं। फिलहाल इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब सीसीटीवी की मदद से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागपुर के सीए रोड के पास एक रिहायशी इलाके में मंगलवार को भारी मात्रा में विस्फोटक मिलने से हड़कंप मच गया। यह इलाका शहर के सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में से एक माना जाता है। पुलिस ने यहां से बड़ी संख्या में विस्फोटक सामग्री बरामद की है, जिससे सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस के मुताबिक, ये विस्फोटक दोसर भवन चौक के पास एक घर के पीछे बने छोटे से बगीचे में मिले। विस्फोटक एक बैग के अंदर रखे हुए थे। मंगलवार सुबह घर के सदस्यों की नजर उस बैग पर पड़ी। उन्होंने देखा कि बैग से कुछ कारतूस बाहर निकले हुए हैं। परिवार ने बिना देरी किए तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके को तुरंत सील कर दिया गया। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राहुल मदाने ने पुष्टि की कि परिवार की सूचना पर सुरक्षा एजेंसियों ने फौरन कार्रवाई शुरू की। फोरेंसिक विशेषज्ञ को भी मौके पर बुलाया गया ताकि बरामद सामान की बारीकी से जांच हो सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  पश्चिम एशिया युद्ध का असर: भारतीय एयरलाइंस की अब तक 10,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द; MoCA ने दी जानकारी

भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
तलाशी अभियान के दौरान अधिकारियों को बैग से 15 जिलेटिन की छड़ें (कारतूस), लगभग 50 से 58 डेटोनेटर और 8 कनेक्टर मिले। पुलिस ने इन सभी चीजों को सुरक्षित तरीके से जब्त कर लिया है। अब इन्हें गहन विश्लेषण के लिए एक गुप्त स्थान पर भेज दिया गया है। पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए पूरे इलाके की तलाशी ले रही है कि कहीं और भी विस्फोटक तो नहीं छिपाए गए हैं।

डीसीपी राहुल मदाने ने मीडिया को बताया कि परिवार ने सुबह संदिग्ध सामान देखा और हमें खबर दी। बगीचे की तलाशी में 15 कारतूस और 58 डेटोनेटर मिले। पुलिस अब आसपास के इलाकों में और भी संदिग्ध चीजों की तलाश कर रही है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि पता चल सके कि यह बैग वहां किसने रखा।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
शुरुआती जांच में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। ऐसा लगता है कि ये विस्फोटक पिछले करीब डेढ़ महीने से उसी जगह पर रखे हुए थे। इतने लंबे समय तक किसी की नजर इन पर न पड़ना सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू की से मामले की पड़ताल कर रही है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें