फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pune News: ट्विन टावर की तर्ज पर पुणे में भी पुराने पुल को विस्फोटक से ढहाया

Mon, 03 Oct 2022 06:15 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

पुल के आसपास बड़ी संख्या में लोगों को एकत्रित होने से रोकने के लिए इलाके में धारा 144 लगाई गई थी।
विज्ञापन
पुणे में ढहाया पुल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में ट्विन टावर की तर्ज पर पुणे में भी नब्बे के दशक में बने एक पुराने पुल को शनिवार देर रात विस्फोट के जरिये ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि शहर के चांदनी चौक इलाके में मुंबई-बंगलूरू राजमार्ग (एनएच-4) पर बने पुल को शनिवार देर रात एक बजे ढहा दिया गया।

विज्ञापन


पुल के आसपास बड़ी संख्या में लोगों को एकत्रित होने से रोकने के लिए इलाके में धारा 144 लगाई गई थी। पुल को ढहाने के लिए करीब 600 किलोग्राम विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया। यहां चांदनी चौक इलाके में यातायात जाम की समस्या रहती है। इस पुल के स्थान पर फ्लाईओवर बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें