महाराष्ट्र के पुणे जिले के आलंदी के पास सोलू गांव में एक बिजली ट्रांसफार्मर में विस्फोट की खबर सामने आई है। इस हादसे में एक की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए। दमकल विभाग और पुलिस मौके पर राहत और बचाव कार्यों में लगे हैं।