फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: विरुधुनगर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, एक युवक की मौत, दमकलों ने पाया आग पर काबू

Wed, 19 Feb 2025 07:03 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विरुधुनगर

सार

पुलिस ने बताया कि विरुधुनगर में नीरथी लिंगम फायरवर्क्स में विस्फोट के बाद आग लग गई। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया। हादसे में 31 वर्षीय बालपंडी 20 फीसदी जल गया है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
विस्फोट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के विरुधुनगर में एक पटाखा फैक्टरी में बुधवार सुबह विस्फोट हो गया। इसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक झुलस गया। दमकलों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन

 

पुलिस ने बताया कि विरुधुनगर में नीरथी लिंगम फायरवर्क्स में विस्फोट के बाद आग लग गई। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया। हादसे में 31 वर्षीय बालपंडी 20 फीसदी जल गया है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन

महाराष्ट्र के भिवंडी में लॉजिस्टिक कंपनी के गोदाम में लगी आग
महाराष्ट्र के भिवंडी में लॉजिस्टिक कंपनी के गोदाम में बुधवार सुबह आग लग गई। इसमें गोदाम में रखे इत्र और कार्डबोर्ड जल गए। आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। भिवंडी निजामपुर नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि सुबह 4:30 बजे मुंबई-नासिक हाईवे पर येवई नाका के पास बने गोदाम में आग लग गई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। दमकलों ने दोपहर एक बजे आग पर काबू पाया।

अधिकारियों ने बताया कि आग में गोदाम में रखा सामान इत्र, बॉडी स्प्रे और कार्ड बोर्ड जलकर राख हो गए। जब तक दमकल मौके पर पहुंची तब तक गोदाम का ढांचा ढह गया था। छत पर लगी टिन गिरने से दमकल टीमों को आग बुझाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसके अलावा आग की लपटें कई किमी दूर तक नजर आईं। आसमान में काला धुआं दिखा। 

अफसरों ने बताया कि दो दमकलें समय पर मौके पर पहुंच गई थी लेकिन पानी और संसाधनों की कमी के चलते आग बुझाने में देरी हुई। अग्निशमन अफसर आग के कारणों की जांच कर रहे हैं। साथ ही नुकसान का आकलन कर रहे हैं। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें