फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु के विरुद्धनगर में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, तीन की मौत, चार घायल

Wed, 19 Feb 2020 07:26 PM IST
Trainee Trainee पीटीआई, विरुद्धनगर
विज्ञापन
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तमिलनाडु के विरुद्धनगर जिले में बुधवार को पटाखा निर्माण इकाई में हुए धमाके में 65 वर्षीय महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक, उस समय फैक्ट्री में 30 लोग काम कर रहे थे। 

विज्ञापन


वहां रसायन को मिलाने और पैकिंग का काम चल रहा था। धमाका इतना जोरदार था कि उससे इमारत के तीन हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। धमाके में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें  कि विरुद्धनगर तमिलनाडु के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। यह कौशिका नदी के किनारे बसा हुआ है। ब्रिटिश शासन के समय यह प्रमुख व्यापारिक केंद्र के रूप में जाना जाता था। आज यह भारत के पटाखा उद्योग की राजधानी है। जहाँ लगभग 8,000 बड़े और छोटे कारखाने हैं। जिनमें कुल मिलाकर 90 फीसदी पटाखों का उत्पादन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें