फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: तेलंगाना में विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका; तीन लोगों की मौत, इतने ही घायल

Tue, 29 Apr 2025 11:35 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

तेलंगाना के यादाद्री-भुवनगिरी जिले में एक विस्फोटक फैक्ट्री में हुए धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई और इतने ही लोग घायल हुए हैं। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चला है कि फैक्ट्री में धमाका कैसे हुआ। पुलिस ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के यादाद्री-भुवनगिरी जिले में मंगलवार शाम को एक विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन ही लोग घायल हो गए। यह धमाका ऐसी इकाई में हुआ है, जहां प्रणोदक का निर्माण होता है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका कैसे हुआ। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

इस साल जनवरी में भी हुआ था फैक्ट्री में धमाका
इससे पहले भी इस साल जनवरी में जिले में विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका हुआ था। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए थे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें