फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2030 तक मलेरिया खत्म करने को विशेषज्ञ कमेटी गठित की गई

Tue, 15 Jun 2021 04:19 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • डॉ मृत्युंजय मोहापात्रा ने कहा, मलेरिया और इस जैसी अन्य बीमारियां मौसम आधारित होती हैं इसलिए यह पहली बार है कि जब स्वास्थ्य, मौसम और तकनीकी क्षेत्र मिलकर मलेरिया की रोकथाम के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
Malaria
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2030 तक देश से मलेरिया को जड़ से खत्म करने के संकल्प को पूरा करने के लिए मौसम विभाग, आईसीएमआर और ‘मलेरिया नो मोर’ एनजीओ ने एक विशेषज्ञ समिति गठित की है। ये समिति मलेरिया को खत्म करने की नीति बनाने का सुझाव देगी।

विज्ञापन


मलेरिया और इस जैसी अन्य बीमारियां मौसम आधारित होती हैं इसलिए यह पहली बार है कि जब स्वास्थ्य, मौसम और तकनीकी क्षेत्र मिलकर मलेरिया की रोकथाम के लिए काम करेंगे। मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय मोहापात्रा ने कहा, हम इस नए मिशन के लिए रोमांचित हैं।

हमारी उच्च गुणवत्ता वाली जलवायु डाटा सेवा का इस्तेमाल देश से इस गंभीर बीमारी को हटाने के लिए किया जाएगा। विशेषज्ञ मौसम विभाग की जानकारी को स्वास्थ्य विभाग के साथ चर्चा कर इस बीमारी को रोकने के प्रभावी तरीकों पर काम करेंगेे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें