फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: महिला नेत्री की आत्महत्या मामले में निष्कासित भाजपा नेता गिरफ्तार; NCB ने ड्रग रैकेट का किया भंडाफोड

Wed, 16 Aug 2023 06:38 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

केस दर्ज होने के बाद चाहिला गायब हो गया था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान उसके मोबाइल और सोशल मीडिया खातों को ट्रैक किया गया और शिवसागर जिले में उसकी लोकेशन पता चली। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से हमने उसे सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
Assam police - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम पुलिस ने मंगलवार को भाजपा से निष्कासित नेता अनुराग चालिहा को पार्टी की एक महिला सहयोगी की मौत मामले में गिरफ्तार कर लिया। पिछले हफ्ते भाजपा की महिला नेता ने अपनी निजी तस्वीरें लीक होने के बाद आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में चालिहा का नाम सामने आने के बाद भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार की रात चालिहा को गिरफ्तार कर लिया गया था।

विज्ञापन


असम भाजपा की महिला नेता 11 अगस्त को अपने गुवाहाटी स्थित घर में मृत पाई गई थीं। पुलिस ने कहा कि अत्यधिक मात्रा में दावा लेने के कारण उनकी मौत हुई थी। महिला और चालिहा दोनों गोलाघाट जिले के रहने वाले हैं। महिला पार्टी फ्रंटल संगठन की महासचिव भी थीं। मामले की शुरुआती जांच में अनुराग चालिहा का नाम आने के बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था। पुलिस ने कहा कि चालिहा गोलाघाट में महिला के घर पर किरायेदार के तौर पर रहा था और महिला के परिवार ने उसकी आत्महत्या के लिए उसे दोषी ठहराया था।

असम पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महिला के परिवार ने गुवाहाटी के चांदमारी थाने में चालिहा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने अनुराग चालिहा के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी (आपराधिक साजिश), 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 384 (जबरन वसूली) के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


शिवसागर जिले में मिली थी लोकेशन
केस दर्ज होने के बाद चाहिला गायब हो गया था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान उसके मोबाइल और सोशल मीडिया खातों को ट्रैक किया गया और शिवसागर जिले में उसकी लोकेशन पता चली। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से हमने उसे सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों पूर्व में कुछ समय तक रिश्ते में थे। इस दौरान अनबन होने के बाद चालिहा ने तस्वीरें लीक करने की धमकी दी थी। इस बीच तस्वीरें लीक होने के बाद महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

एनसीबी ने प्रतिबंधित ड्रग के साथ सात लोगों को किया गिरफ्तार
पूर्वोत्तर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को बड़ी सफलता मिली है। एनसीबी ने प्रतिबंधित ड्रग के साथ सात लोगों को गिरफ्तार करने के साथ अंतरराष्ट्रीय तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एनसीबी के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि यह रैकेट भारत से म्यांमार तक प्रतिबंधित ड्रग स्यूडोएफेड्रिन (Pseudoephedrine) का अवैध व्यापार शामिल है। पकड़े गए तस्करों के कब्जे से टैबलेट के रूप में 110.5 किलोग्राम स्यूडोएफेड्रिन जब्त किया गया। 

एनसीबी ने एक बयान में कहा कि इस ड्रग रैकेट के सरगना मोहम्मद अब्दुल वकील को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो जामिया मिलिया इस्लामिया से स्नातक और एमबीए पास है। इसके अलावा रिकवर हेल्थकेयर के दो कर्मचारी नितिन कुमार पांचाल और अनिलभाई नायक को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें स्यूडोएफेड्रिन के लिए ऑर्डर देने और उत्पादों की फर्जी लेबलिंग में संलग्न होने का काम सौंपा गया था। स्यूडोएफेड्रिन के दुरुपयोग के पीछे के मास्टरमाइंड की पहचान अहमदाबाद स्थित रिकवर हेल्थकेयर के मालिक भद्रेश पटेल के रूप में की गई है, जिसे बाद में गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें