संसद की आचार समिति ने संसद के उच्च सदन से उद्योगपति विजय माल्या की राज्यसभा सदस्यता खत्म करने की सिफारिश की है। समिति ने तत्काल प्रभाव से उनकी सदस्यता खत्म करने की सिफारिश की। समिति ने आम सहमति के बाद उच्च सदन को एक मसौदा भी तैयार कर भेजा है। अब राज्यसभा के सभापति की मंजूरी मिलने के बाद विजय माल्या की सदस्यता रद्द कर दी जाएगी।
समिति के अध्यक्ष कर्ण सिंह ने बताया कि माल्या की सदस्यता समाप्त करने सबंधी रिपोर्ट का मसौदा सदन में पेश कर दिया गया है। रिपोर्ट के मसौदे में कहा गया है कि तत्काल प्रभाव से विजय माल्या की सदस्यता समाप्त कर दी जाए।
उन्होंने कहा कि चीजों के गलत होने पर संसद खुद अपने सदस्य के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। सभापति की मंजूरी मिलने के बाद माल्या की राज्यसभा सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी।
इससे पहले राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी ने विजय माल्या का इस्तीफा अस्वीकार कर दिया था।
बताया गया कि माल्या का त्यागपत्र प्रक्रियाओं के अनुरूप नहीं है और इस्तीफे में उनके वास्तविक हस्ताक्षर नहीं हैं। मालूम हो कि माल्या राज्यसभा के निर्दलीय सदस्य हैं।
The report has been submitted to the house,have mentioned that Vijay Mallya be expelled from Rajya Sabha:Karan Singh pic.twitter.com/kI3bHgxg0H
— ANI (@ANI_news) May 4, 2016