07:38 PM, 27-Feb-2023
मेघालय एग्जिट पोल (Exit Poll)
- फोटो : अमर उजाला
मेघालय विधानसभा चुनावों को लेकर इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के रुझानों में राज्य में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। उसके रुझानों में मेघालय में कांग्रेस को कांग्रेस को 6 से 12 सीटें, एनपीपी को 18 से 24 और बीजेपी को 4 से 8 सीटें तो अन्य को 4 से आठ सीटें मिलती दिख रही हैं। इसके साथ ही TMC को पांच से नौ सीटें और UDP को आठ से 12 सीटें मिलती दिख रही हैं।
वहीं, टाइम्स नाऊ ईटीजी के एग्जिट पोल में मेघालय में एनपीपी को 18 से 26 सीटें, कांग्रेस को 2 से पांच, भाजपा को 3 से 6 सीटें और टीएमसी को 8 से 14 सीटें मिलती दिख रही हैं।
वहीं, इंडिया न्यूज जन की बात के रुझानों में एनपीपी को 11 से 16, कांग्रेस को 11 से 6, भाजपा को तीन से सात और टीएमसी को 9 से 14 सीटें मिलती दिख रही हैं।