एग्जिट पोल 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए आज सभी 288 सीटों पर वोट डाले गए हैं। वहीं मतदान खत्म होने के बाद तमाम एग्जिट पोल के आंकड़े भी सामने आने लगे हैं। महाराष्ट्र में अभी तक कुल नौ एग्जिट पोल्स के आंकड़े सामने आए हैं। इसमें से सात एग्जिट पोल्स ने राज्य में महायुति को सबसे ज्यादा सीटें यानी उसके सत्ता वापसी के संकेत दिए हैं। जबकि सिर्फ दो एग्जिट पोल्स में महा विकास अघाड़ी को बहुमत के करीब की सीटें मिलने का अनुमान है।
एग्जिट पोल 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
वहीं 81 विधानसभा सीटों वाले झारखंड में भी विधानसभा चुनाव के लिए आज दूसरे चरण के तहत 38 सीटों पर वोट डाले गए हैं। राज्य में पहले चरण में 43 सीटों पर 13 नवंबर को वोट डाले गए थे। आज चुनाव खत्म होने के बाद एग्जिट पोल्स ने राज्य को लेकर अपने आंकड़े जारी किया है। अभी तक छह एग्जिट पोल्स में से चार में भाजपा+ को ज्यादा सीटें यानी राज्य में सत्ता वापसी के संकेत है। जबकि मात्र दो एग्जिट पोल्स में झामुमो+ के सत्ता बरकरार रखने का अनुमान है।
एग्जिट पोल 2024: यूपी विधानसभा उपचुनाव
- फोटो : अमर उजाला
दो राज्यों में विधानसभा चुनाव के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज वोटिंग हुई है। यूपी को लेकर कुछ एग्जिट पोल्स ने आंकड़े जारी किए हैं। जिसमें अभी तक तीन के तीनों एग्जिट पोल्स में भाजपा+ को सबसे ज्यादा सीटें मिलने के संकेत हैं। वहीं समाजवादी पार्टी भाजपा के मुकाबले कम सीटें मिलती दिख रही है।