फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXIT POLL नतीजे: मध्यप्रदेश में फंस गया पेच तो राजस्थान में कांग्रेस, बाकी 3 राज्यों में ये है हाल

Fri, 07 Dec 2018 09:13 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
क्या कहते हैं एग्जिट पोल 2018? - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एग्जिट पोल 2018 मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम। इन पांच राज्यों में कौन मारेगा बाजी, किसकी देखना पड़ेगा हार का मुंह। एग्जिट पोल के जरिए एक बड़ी तस्वीर सामने नजर आने लगी है।

मध्यप्रदेश में इतना उल्टा-पुल्टा क्यों?

मध्यप्रदेश में ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। लेकिन आजतक -एक्सिस माय इंडिया के पोल में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं टाइम्स नाउ, भाजपा की सरकार चौथी बार बनती दिखा रहा है। दिलचस्प है कि जहां टाइम्स नाउ ने भाजपा को 126 सीट दी हैं, वहीं एबीपी-सीएसडीएस ने कांग्रेस को 126 सीट दी हैं। 
विज्ञापन

 
सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस अन्य
आजतक-एक्सिस माय इंडिया 102-120 104-122 4-11
टाइम्स नाउ-सीएनएक्स 126 89 15
रिपब्लिक- सी वोटर 90-106 110-126 6-22
एबीपी-सीएसडीएस 94 126 00
जन की बात 118 105 7
एमपी-नेता 106 112 12
न्यूज 24-पेस मीडिया 98-108 110-120 12
 

ये भी पढ़ें- Madhya Pradesh Exit Poll 2018 LIVE: मध्यप्रदेश में शिवराज की राह दिख रही मुश्किल

छत्तीसगढ़ में रमन की राह मुश्किल? 

छत्तीसगढ़ में पांच में से तीन एग्जिट पोल में रमन सिंह पिछड़ते दिख रहे हैं। टाइम्स नाउ-सीएनएक्स ने 46 सीट के साथ भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया है। वहीं रिपब्लिक टीवी ने भाजपा को 44 सीट दी हैं। एबीपी और न्यूज 24 के पोल की मानें तो कांग्रेस सरकार बना लेगी। रमन सिंह चौथी बार सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं। लेकिन अब तक के एग्जिट पोल उनके सपने पर पानी फेरते दिख रहे हैं। हालांकि, अंतिम नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे और वही असल तस्वीर पेश करेंगे।
 
सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस जेसीसी-बसपा अन्य
आजतक-एक्सिस माय इंडिया 21-41 55-65 - 4-8
टाइम्स नाउ-सीएनएक्स 46 35 7 2
रिपब्लिक- जन की बात 44 40 - 6
न्यूज 24-पेस मीडिया 38 48 04 02
एबीपी-सीएसडीएस 39 46   05

 

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Exit Poll 2018: आ गए एग्जिट पोल के नतीजे, यहां देखें

विज्ञापन

राजस्थान में जारी रहेगा एक-एक बार राज का रिकॉर्ड

राजस्थान में एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस का पिछले 25 सालों का रिकॉर्ड बरकरार रहता दिखाई दे रहा है। सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है सिवाय रिपब्लिक-जन की बात के। इस सर्वे में भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर दिखाई देती और स्पष्ट बहुमत किसी को भी नहीं।
 
सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस अन्य
आजतक-एक्सिस माय इंडिया 63 130 06
टाइम्स नाउ-सीएनएक्स 85 105 09
रिपब्लिक-सी वोटर 60 137 02
रिपब्लिक-जन की बात 93 91 15
एबीपी-सीएसडीएस 83 101 15


ये भी पढ़ें- Rajasthan Exit Poll 2018 LIVE: राजस्थान में वसुंधरा को झटका, कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के आसार

ये है तेलंगाना की स्थिति

तेलंगाना में लगता है केसीआर की जान बच गई है। कम से कम एग्जिट पोल तो इसी ओर इशारा कर रहे हैं। टीआरएस को 2014 में 63 सीटें मिली थीं। इस बार टाइम्स नाउ, केसीआर की पार्टी टीआरएस को 3 सीट का इजाफा दिखा रहा है यानी 66 सीट। हालांकि रिपब्लिक-जन की बात के सर्वे में 5 सीट की कमी के बाद 58 सीटें दी गई हैं लेकिन ये सबसे ज्यादा हैं। ओवैसी की एआईएमआईएम ने केसीआर को समर्थन का एलान कर ही रखा है। ऐसे में एग्जिट पोल के नतीजे सही निकलते हैं तो केसीआर को दोबारा मुख्यमंत्री बनने में दिक्कत नहीं होगी। 
 
सर्वे एजेंसी टीआरएस कांग्रेस+टीडीपी भाजपा अन्य
टाइम्स नाउ-सीएनएक्स 66 37 07 09
रिपब्लिक-जन की बात 58 45 07 09
रिपब्लिक-सी वोटर 54 53 05 07
         


ये भी पढ़ें- Telangana Exit Poll 2018 LIVE: टाइम्स नाउ और रिपब्लिक के पोल में टीआरएस की 'सरकार'

मिजोरम में क्या होगा?

मिजोरम के एग्जिट पोल इशारा कर रहे हैं कि उत्तर-पूर्व में कांग्रेस का आखिरी किला ढह जाएगा। तीन एग्जिट पोल त्रिशंकु विधानसभा की राह पर चलते दिख रहे हैं। 
 
सर्वे एजेंसी कांग्रेस मिजो नेशनल फ्रंट जोरम पीपल्स मूवमेंट अन्य
रिपब्लिक सी वोटर 14-18 16-20 03-07 0-3
टाइम्स नाउ-सीएनएक्स 16 18 06 00
न्यूजएक्स-नेता 15 19   06
         
 

ये भी पढ़ें- Mizoram Exit Poll 2018: क्या ढह जाएगा नॉर्थ-ईस्ट में कांग्रेस का आखिरी किला?


अमरउजाला.कॉम पर आपको तमाम एग्जिट पोल 2018 के नतीजे एक साथ देखने को मिल रहे हैं।। यानी, चैनल-चैनल भटकने का चक्कर खत्म। रिमोट पर बार-बार बटन दबाने का चक्कर खत्म। 


विज्ञापन



कुछ खास मेहमान हमारे साथ जुड़े हैं जो इन राज्यों की सियासी तस्वीर को आप तक आसान शब्दों में पहुंचा रहे हैं। एग्जिट पोल 2018 के नतीजों का विश्लेषण करेंगे और बताएंगे कि क्या इन चुनावों में प्रधानमंत्री का जादू चला है या राहुल गांधी की रैलियों ने अपना असर छोड़ा है। क्या मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा चौथी बार सरकार बनाएगी या थम जाएगा विजयरथ?

लगातार बने रहिए अमर उजाला के साथ, एग्जिट पोल 2018 से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए। 
 

अभी क्या है मौजूदा स्थिति

राजस्थान 
भाजपा 163
कांग्रेस 21
अन्य 16

मध्यप्रदेश
भाजपा 165
कांग्रेस 58
अन्य 7

छत्तीसगढ़
भाजपा 49
कांग्रेस 39
अन्य 2

तेलंगाना
तेलंगाना राष्ट्र समिति 63 
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 21 
तेलगू देशम पार्टी  15
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM)  7
भारतीय जनता पार्टी  5
वाईएसआर कांग्रेस  3

मिजोरम
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस     34
मिजो नेशनलिस्ट फ्रंट 5
मिजोरम पीपल्स फ्रंट  1
भाजपा  0
जोरम नेशनलिस्ट पार्टी  0
मारलैंड डेमोक्रेटिक फ्रंट  0
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें