फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: पूर्व केंद्रीय मंत्री जयसिंगराव गायकवाड़ ने भाजपा से दिया इस्तीफा, लगातार हो रही उपेक्षा से थे नाराज

Tue, 17 Nov 2020 01:52 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री जयसिंगराव गायकवाड़ पाटिल (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook/Jaysingrao Gaikwad Patil
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जयसिंगराव गायकवाड़ पाटिल ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मंगलवार सुबह महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को अपना त्याग पत्र भेजा। 

विज्ञापन


जयसिंगराव गायकवाड़ ने इस्तीफे के बाद कहा कि मैं 10 वर्षों से लगातार पार्टी नेतृत्व की उपेक्षा से खुश नहीं था। इसलिए मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मैं पार्टी के लिए काम करने को तैयार हूं, लेकिन पार्टी मुझे मौका नहीं दे रही है, इसलिए मैंने यह कदम उठाया। 
 

चंद्रकांत पाटिल को लिखे अपने पत्र में, उन्होंने कहा कि वह राज्य भाजपा इकाई और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया, मैं अब संसद का सदस्य या विधानसभा का सदस्य नहीं बनना चाहता। मैं पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करना चाहता था और मैं एक दशक से ऐसी जिम्मेदारी मांग रहा हूं। लेकिन फिर भी, पार्टी ने मुझे मौका नहीं दिया। 
विज्ञापन


जयसिंगराव गायकवाड़ ने आगे कहा, पार्टी उन लोगों को नहीं चाहती है जिन्होंने राज्य में पार्टी को खड़ा करने के लिए प्रयास किए हैं। वहीं, जब राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल से संपर्क किया गया तो, उन्होंने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें