फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह GST और नोटबंदी के मुद्दे पर गुजराती कारोबारियों को करेंगे संबोधित

Mon, 06 Nov 2017 07:57 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मंगलावर को अहमदाबाद जाएंगे। इस दौरे पर वो करीब 25 जगहों पर गुजरात के व्यापारियों से मिलेंगे और उनसे बातचीत करेंगे। सूत्रों के मुताबिक वो व्यापारियों से मुलाकात के दौरान नोटबंदी और जीएसटी से बिजनेस पर पड़े नकारात्मक असर पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस ने खास तौर पर राजकोट, सूरत और अहमदाबाद के व्यापारियों और मनमोहन सिंह की मुलाकात आयोजन किया है। एक कांग्रेसी नेता का कहना है कि गुजराती व्यापारियों ने खासतौर पर राहुल गांधी से डॉ. मनमोहन सिंह को गुजरात आने को कहा था, इसलिए पार्टी ने यह आयोजन किया है। 

व्यापारियों का मानना है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अर्थव्यवस्था पर पैनी नजर रही है। इसलिए उनका हमारे बीच आना जरूरी है। 

ये भी पढ़ेंः PM पद के लिए प्रणब थे बेहतर उम्मीदवार, मगर मेरे पास तब विकल्प नहीं थाः मनमोहन

आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात विधानसभा चुनाव की कई रैलियों में जीएसटी और नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध चुके हैं। राहुल कई बार कह चुके हैं कि जीएसटी और नोटबंदी ने छोटे कारोबारियों को बर्बाद कर दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें