फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत : केरल महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष लतिका सुभाष होंगी एनसीपी में शामिल

Sun, 23 May 2021 04:14 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, तिरुवनंतपुरम

सार

लतिका सुभाष ने कहा कि एनसीपी एक राष्ट्रीय दल है, जो कांग्रेस की परंपरा से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि उनके चाको के साथ लंबे समय से नजदीकी संबंध हैं। सुभाष ने संवाददाताओं से कहा कि मैंने चाको से बातचीत की। जल्द ही मेरे फैसले की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
लतिका सुभाष - फोटो : facebook@Lathika Subhash
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट न मिलने के विरोध में अपना सिर मुंडवाने वाली राज्य महिला कांग्रेस की पूर्व प्रमुख लतिका सुभाष, शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( एनसीपी ) में शामिल होंगी। छप्पन वर्षीय सुभाष ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में  एनसीपी राज्य प्रमुख पी सी चाको के साथ वार्ता की है और जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन


दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य रहे चाको भी इस महीने की शुरुआत में एनसीपी में शामिल हुए थे। चाको ने 10 मार्च को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन में गुटबाजी का आरोप लगाया था। राज्य में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव हुए थे।

सुभाष ने कहा कि एनसीपी एक राष्ट्रीय दल है, जो कांग्रेस की परंपरा से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि उनके चाको के साथ लंबे समय से नजदीकी संबंध हैं। सुभाष ने संवाददाताओं से कहा कि मैंने चाको से बातचीत की। जल्द ही मेरे फैसले की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


सुभाष के करीबी सूत्रों ने बताया कि उनके अनुभव के मद्देनजर उन्हें पार्टी में एक अच्छा पद मिलने की उम्मीद है। सुभाष छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में एत्तुमानूर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरी थीं। कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने से बाद नेता ने कहा था कि वह किसी अन्य दल में शामिल नहीं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें