फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पुलिस अधिकारी सुहास गोखले के बेटे ने सीएम फडणवीस को लिखा खुला खत- पिता से माफी मांगें

Mon, 29 Jul 2019 07:17 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
CM Devendra fadnawis, Suhas gokhale. saket Gokhale - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

मुंबई में ड्रग माफिया बेबी पाटणकर से जुड़े केस में बरी हुए तत्कालीन सीनियर इंस्पेक्टर सुहास गोखले के बेटे साकेत ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को खुला खत लिखकर मांग की है कि वे माफी मांगें। एंटी नार्कोटिक्स सेल से जुड़े तत्कालीन पुलिस अधिकारी सुहास गोखले पर ड्रग माफियागिरी में सहभागिता का आरोप था। मुंबई क्राइम ब्रांच की क्लोजर रिपोर्ट पर उन्हें कोर्ट ने बाइज्जत बरी कर दिया है। 

विज्ञापन

सुहास के साथ इस केस में गौतम गायकवाड, सुधाकर सारंग, ज्योतिराम माने और यशवंत पराटे के नाम भी शामिल थे। मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस ने पिछले हफ्ते कोर्ट में जो चार्जशीट पेश की, इनमें इन सभी पुलिस वालों के पक्ष में क्लोजर रिपोर्ट पेश की। इसके बाद इन सभी को बरी कर दिया गया। 

साकेत गोखले ने ट्विटर एकाउंट पर लिखा कि मेरे निर्दोष पुलिस अधिकारी पिता को इतना सताने के बाद, इतनी यातनाएं देने के बाद क्या प्रदेश सरकार माफी मांगेंगी। उन्होंने फड़णवीस को संबोधित करते हुए लिखा कि आप राज्य के गृह मंत्री भी हैं। क्या मेरे पिताजी आपसे माफी या सहानुभूति के दो शब्द की उम्मीद रखें? 
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन

पुलिसवाला हूं, लेकिन पुलिस ने ही जिंदगी तबाह कर दी

इससे पहले सुहास गोखले ने कोर्ट से बरी होने के बाद कहा था कि पुलिसवाला हूं, लेकिन पुलिस ने ही मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। उन्होंने बताया था कि कैसे उन्हें न्याय पाने के लिए चार साल से ज्यादा लग गया। यह न्याय भी उन्हें तब मिल पाया, जब कानून से हर लड़ाई लड़ने के बाद उन्होंने एक अगस्त से भूख हड़ताल पर जाने का फैसला किया और इस संबंध में 14 जुलाई को मुंबई पुलिस कमिश्नर को ई-मेल किया। 

मालूम हो कि सुहास गोखले को 29 मई, 2015 को शाम को गिरफ्तार किया गया था। 31 मई को उनका रिटायरमेंट होना था। उन्होंने बताया कि उन्हें इस केस में एक साजिश के तहत फंसाया गया, ‘क्योंकि जिस एमडी ड्रग को एनडीपीएस एक्ट में लाया गया, उसका ड्राफ्ट तैयार करने वाली टीम में खुद मैं भी शामिल था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें