फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ex-CJI Vacate House: पूर्व चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने खाली किया सरकारी बंगला, मिल गया बेटियों के अनुकूल आवास

Sat, 02 Aug 2025 11:21 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ ने आखिरकार सरकारी आवास खाली कर दिया। देश 50वें सीजेआई 8 नवंबर, 2024 को सेवानिवृत्त हुए थे। उनके सेवानिवृत्ति के बाद निर्धारित समय से ज्यादा वक्त तक राष्ट्रीय राजधानी स्थित 5, कृष्ण मेनन मार्ग के बंगले में रहने को लेकर हाल ही में विवाद उत्पन्न हो गया था। उन्होंने सात जुलाई को इसके बारे में स्पष्ट किया था कि उन्हें क्यों ज्यादा वक्त तक रुकना पड़ा। उन्होंने कहा था कि सामान बांध लिया गया है और वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ जल्द ही किराये पर सरकारी आवास में चले जाएंगे।

जस्टिस चंद्रचूड़ अपनी पत्नी कल्पना और बेटियां प्रियंका और माही 5 कृष्ण मेनन मार्ग स्थित सीजेआई के आधिकारिक आवास में रह रहे थे। प्रियंका और माही दोनों दिव्यांग हैं। जस्टिस चंद्रचूड़ ने बंगले में निर्धारित समय से अधिक वक्त तक रहने के कारणों को विस्तार से बताते हुए कहा उन्होंने अपना सामान बांध लिया है।

विज्ञापन


पूर्व चीफ जस्टिस ने कहा था, 'हमारा सामान पहले ही पूरी तरह बांधा जा चुका है। कुछ सामान पहले ही नए घर में भेज दिया गया है और कुछ यहां भंडार कक्ष में रखा हुआ है। उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च न्यायालय न्यायाधीश (संशोधन) नियम, 2022 के नियम 3बी के तहत, भारत के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश सेवानिवृत्ति के बाद अधिकतम छह महीने की अवधि के लिए टाइप VII 5, कृष्ण मेनन मार्ग बंगले से एक स्तर नीचे, अपने पास रख सकते हैं।'

बेटियों की चिकित्सा स्थिति को बताया था कारण
पूर्व जस्टिस ने सरकारी आवास में निर्धारित अवधि से अधिक समय तक रहने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट प्रशासन की ओर से केंद्र सरकार को भेजे गए पत्र का जवाब देते विवाद पर दुख जताया था। उन्होंने कहा था कि वह अपनी बेटियों के लिए कोई ऐसा आवास ढूंढ रहे थे जो व्हील चेयर अनुकूल हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें