फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवर्णों को साधने की कवायद: ईडब्ल्यूएस कोटे से हट सकता है कृषि आय से जुड़ा प्रावधान, क्या तैयारी कर रही सरकार?

Sun, 18 Oct 2026 10:34 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
विज्ञापन
ईडब्ल्यूएस आरक्षण से जुड़े नियमों में बदलाव पर मंथन (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के आरक्षण से जुड़े प्रावधानों में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। सरकार की योजना इस आरक्षण से जुड़े कृषि संबंधी आय और पांच एकड़ से कम कृषि भूमि की शर्त को खत्म करना है। इन बदलावों के जरिये सरकार की रणनीति सामान्य वर्ग को सकारात्मक संदेश देने की है।

विज्ञापन


लाभ 18.2 फीसदी परिवारों को मिलेगा
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण मिलता है। इसका लाभ 18.2 फीसदी परिवारों को मिलेगा, जिनकी सालाना आय आठ लाख रुपये तक है। इसके अलावा इसके लाभ के पात्र वही परिवार हो सकते हैं, जिनके पास पांच एकड़ से कम कृषि भूमि है। सालाना आय में कृषि, व्यापार, वेतन, पेशेवर कमाई संबंधी सारे माध्यमों को जोड़ा जाता है।

सवर्णों को साधने की कवायद
अगड़ा वर्ग से जुड़े कई संगठन ऐसी मांग कर रहे हैं। चूंकि यूजीसी की उत्पीड़न संबंधी गाइड लाइन से सामान्य वर्ग में बेहद नाराजगी है। ऐसे में इस कदम के सहारे सरकार सामान्य वर्ग की नाराजगी भी दूर करना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें