फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न चली विरोधियों की, आयोग का ऐलान-यूपी में EVM से ही कराए जाएंगे निकाय चुनाव

Mon, 17 Apr 2017 10:28 PM IST
amarujala.com, presented by- ईश्वर आशीष
विज्ञापन
भदोही जिले के वीएनजीआईसी बूथ पर बुधवार को मतदान के लिए लगी कतार।
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश में निकाय चुनाव बैलेट पेपर करने की मांग कर रहे विरोधियों की चुनाव आयोग के सामने एक भी न चली। राज्य निर्वाचन आयोग ने साफ कह दिया है कि यूपी में निकाय चुनाव ईवीएम से ही कराए जाएंगे, जिसके लिए ईवीएम जल्द ही उपलब्‍ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


नए ईवीएम मध्यप्रदेश से आएंगे। इन्हें लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि राज्‍य निर्वाचन आयोग द्वारा यूपी में मौजूद ईवीएम के काफी पुराने होने की बात पर भारत निर्वाचन आयोग ने संज्ञान लिया, जिसके बाद ईवीएम के लिए मध्य प्रदेश से संपर्क करने को कहा।

यूपी में निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना मई में जारी होगी। इसमें मेयर व पार्षद चुने जाएंगे। यह ध्यान देने योग्य है कि यूपी विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी व बसपा ने प्रदेश में बैलेट से चुनाव कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें