फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएमआर का बड़ा फैसला, कहा- देश में लक्षण वाले हर मरीज की होगी कोरोना जांच

Thu, 25 Jun 2020 07:15 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Neeraj
विज्ञापन

कोरोना के लक्षण वाले हर व्यक्ति की जांच की जाएगी। आईसीएमआर की तरफ से जारी संशोधित एडवाइजरी में कहा गया, 'संक्रमण रोकने और जान बचाने का एकमात्र तरीका है, जांच करें, संक्रमण का कारण ढूंढे और इलाज करें। लिहाजा देश के हर हिस्से में लक्षण वालों की व्यापक स्तर पर जांच हो। साथ ही, संक्रमण के कारणों का पता लगा उसे रोकने की प्रक्रिया भी मजबूत हो।' 

विज्ञापन


आईसीएमआर ने उन सभी लोगों को सात दिन के अंदर जांच कराने की सलाह दी है, जो विदेश से लौटे हों या प्रवासी हों। इसके अलावा इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण वालों, अस्पताल में भर्ती मरीजों, कन्टेंमेंट जोन में रहने वालों को जांच कराने की सलाह दी है। इसके अलाव स्वास्थ्य सेवा और अन्य सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को भी जांच कराने को कहा गया है। 

आईसीएमआर ने अधिकारियों को कहा है कि वे सभी सरकारी और निजी अस्पतालों, कार्यालयों और सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों को एंडीबॉडी आधारित जांच क्षमता से लैस करें। इससे पहले, आईसीएमआर की एडवाइजरी में कन्टेंमेंट जोन के अलावा भीड़भाड़ वाले इलाकों, इन्फ्लूएंजा के लक्षण वाले लोगों को जांच कराने की बात कही गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें