पाकिस्तान के साथ रिश्तों पर बोले पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
भारत की कूटनीति और शांति संदेश
2014 में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के सभी नेताओं को बुलाने का फैसला भारत की मजबूत कूटनीति का प्रमाण था। इसे लेकर पीएम मोदी ने कहा, 'हमारे तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी इसे ऐतिहासिक क्षण बताया था। इससे दुनिया को भारत की शांति और सौहार्द के प्रति प्रतिबद्धता का स्पष्ट संदेश मिला।' लेकिन पाकिस्तान से सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली।
यह भी पढ़ें -
PM Modi: 'पीएम मोदी सबसे आकर्षक इंसान', इंटरव्यू के लिए अमेरिकी पॉडकास्टर बेताब; मुलाकात से पहले रखेगा व्रत
शांति की उम्मीद, लेकिन सतर्कता बरकरार
पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि भारत हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है, लेकिन वह अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान को जल्द समझ आएगा कि शांति का रास्ता ही सही है।