फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EAM: 'अमेरिका में चुनाव कोई भी जीते, भारत साथ मिलकर काम करेगा', जयशंकर बोले- हम असाधारण दौर से गुजर रहे

Tue, 13 Aug 2024 11:58 PM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि अमेरिका में अगला राष्ट्रपति कोई भी बने लेकिन हमको विश्ववास है कि हम किसी के साथ भी काम करने में सक्षम हैं। इस साल के अंत में अमेरिका में चुनाव होने हैं। 
विज्ञापन
एस जयशंकर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका में हो रहे चुनाव को लेकर कहा है कि अमेरिका में चुनाव कोई भी जीते भारत नए राष्ट्रपति के साथ भी मिलकर बेहतर काम करेगा। 

विज्ञापन


यहां एक कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए जयशंकर ने अमेरिकी चुनाव के बारे में कहा, 'हम दूसरे देशों के चुनावों पर टिप्पणी नहीं करते हैं और हम भी  यह उम्मीद करते हैं कि दूसरे हमारे चुनावों पर टिप्पणी न करें।' उन्होंने आगे कहा कि भारत को पूरा विश्वास है कि अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के साथ भी भारत पहले के जैसे ही काम करने में सक्षम होगा. 

जयशंकर ने अपनी प्रतिक्रिया में यह भी कहा, "भारत लोकतांत्रिक देश है, इसलिए हमको चुनाव पसंद हैं और हम उन्हें स्थायी रूप से आयोजित कर रहे हैं। चुनाव एक मायने में उम्मीदवार, जनता और एक एक सिस्टम की परीक्षा है। हम लगातार उस परीक्षा को पास करते आ रहे हैं। भारत एक ऐसा देश है जहां आप हमेशा दुनिया भर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का समर्थन करने वाले लोगों को देखेंगे।"
विज्ञापन


'हम असाधारण दौर से गुजर रहे हैं'
जब विदेश मंत्री से वर्तमान में दुनिया के बारे में अगले पांच सालों के लिए उनके दृष्टिकोण के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि अभी हमारे सामने काफी चुनौती है। 

जयशंकर ने कहा,  "यदि आप मुझसे दुनिया के बारे में मेरा नजरिया पूछें, तो मैं एक आशावादी व्यक्ति हूं और आम तौर पर समाधान से निकलने वाली समस्याओं के बजाय समस्याओं के समाधान के बारे में सोचता हूं। लेकिन, मैं बहुत संयम के साथ कहूंगा कि हम अभी एक असाधारण दौरे से गुजर रहे हैं।’’

अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव  इस साल के अंत में होगा। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के खिलाफ रिपब्लिकन उम्मीदवार हैं।

अमेरिका में राजनीतिक उथल-पुथल देखने को मिली
पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के नवंबर 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से इन्कार करने के बाद अमेरिका में राजनीतिक उथल-पुथल देखने को मिली थी। राजनीतिक दल डेमोक्रेटिक पार्टी ने जहां नए उम्मीदवार के रूप में कमला हैरिस के नाम का एलान किया, वहीं रिपब्लिकन पार्टी ने जो बाइडन से इस्तीफा मांगा था। इसके दूसरी तरफ भारतीय अमेरिकियों ने जो बाइडन के फैसले का स्वागत किया था। भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रमुख सदस्य ने कहा कि यह उनके लिए कठिन फैसला रहा होगा, लेकिन उन्होंने अमेरिका को पहले रखने के लिए यह कदम उठाया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें